बलिया : दस किलो सरसों का तेल जप्त, तिल के तेल सहित लिये तीन नमूने


बलिया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ०प्र० लखनऊ के एवं सहायक आयुक्त आजमगढ़ मण्डल के निर्देश पर अर्न्तजनपदीय विशेष अभियान के क्रम में टीम ने 20 किलो सरसों का तेल जब्त कर लिया। शुक्रवार को बड़ी करवाई की गई। साथ ही तिल के तेल, सरसो का तेल व पाउडर के तीन नमुने लिये।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार, अखिलेश कुमार मौर्य, सतीश कुमार सिंह व  अनिल कुमार की टीम ने  अम्बेडबर तिराहा से सरसो तेंल व हल्दी पाउडर के कुल दो नमूने व परशुराम स्थान मनियर स्थित किराना की दुकान से तिल का तेल का 01 नमूना संग्रहित किया गया एवं सरसो तेल 20ली0 सीज किया गया। टीम ने नवीन मण्डी स्थल परिखरा में जागरूकता बैठक कर विक्रेताओ को कार्बाइड से फल न पकाने के सम्बन्ध में जागरूक किया गया तथा कटे सडे-गले फलो में 25 कि०गा० आम को नष्ट कराया गया साथ ही ऐसे फलो को नही बेचने के प्रति जागरूक किया गया।



Post a Comment

0 Comments