बलिया : कर्मयोगिनी का होगा मंचन, राजमाता अहिल्याबाई होलकर का जीवन चरित दिखेगा मंच पर


बलिया। भारतेंदु नाट्य अकादमी लखनऊ एवं संकल्प साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था बलिया के संयुक्त तत्वधान में 1 मई 2025 को कलेक्ट्रेट स्थित गंगा बहुउद्देशीय सभागार में शाम 5:30 बजे कर्मयोगिनी नाटक का मंचन किया जाएगा। यह नाटक राजमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर आधारित है। इस नाटक को 30 दिवसीय अभिनय प्रशिक्षण कार्यशाला में तैयार किया गया है। भारतेन्दु नाट्य अकादमी की पहल से प्रदेश के 10 जनपदों में इस नाटक का मंचन किया जा रहा है। बलिया में इसकी जिम्मेदारी संकल्प संस्था को मिली है। 


संकल्प के सचिव और इस नाटक के लेखक व निर्देशक आशीष त्रिवेदी ने बताया कि राजमाता अहिल्याबाई होलकर, महाराष्ट्र के मालवा साम्राज्य की रानी थीं। उन्हें भारत की सबसे दूरदर्शी महिला शासकों में से एक माना जाता है। 18वीं शताब्दी में धर्म और संस्कृति का संदेश फैलाने और औद्योगीकरण के प्रचार-प्रसार में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा था। वे व्यापक रूप से अपनी बुद्धिमत्ता, साहस और प्रशासनिक कौशल के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने जनपद के सभी कला प्रेमियों से इस नाटक को देखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को इसका मंचन जरूर देखना चाहिए। ताकि वे अपने समृद्धशाली ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत से परिचित हो सकें। प्रवेश निःशुल्क है।



Post a Comment

0 Comments