बलिया : श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के लिए निकाली गई भव्य शोभायात्रा


बलिया। जिले के हुकुम छपरा गंगापुर घाट पर आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा अवधुतसंत पुज्य श्री विनय ब्रम्हचारी जी महराज द्वारा यज्ञ पूजन के साथ गंगापुर घाट से पूजन कर शुभारंभ हुई। यात्रा में माताएं बहने झूमते हुए गीत मंगल गाती रही एवं महर्षि भृगु वैदिक गुरुकुलम् के बटुकों के मंत्रोच्चार के साथ पचरुखिया से रामपुर दीघार से होते हुए रामगढ़ पहुंच कर पुनः अपने स्थान पहुंची।  आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया जय जय गंगे हर हर गंगे जय श्री राम का नारा श्रद्धालु लगाते रहे। महर्षि भृगु वैदिक गुरुकुलम् के आचार्य यज्ञाधीश श्री मोहित पाठक जी ने बताया कि यज्ञ संरक्षिका मां भागीरथी की कृपा से यहां गत वर्ष भी यज्ञ हुआ था इस पावन तीर्थ पर चमत्कार होता है मा गंगा की अद्भुत महिमा है। यज्ञों वै श्रेष्ठतमम कर्म यज्ञ सर्व श्रेष्ठ कर्म है। यज्ञ शब्द का अर्थ है देवपूजा, दान और संगतिकरण। यज्ञ का एक प्रमुख उद्देश्य धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों को सत्प्रयोजन के लिए संगठित करना। हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि यह अवसर हम सभी को प्राप्त हो रहा हैं। आज से शुभारंभ कार्यक्रम सात दिन तक चलेगा और नित्य प्रतिदिन भागवत कथा श्री उत्कर्ष पांडेय जी महाराज के मुखारविंद से एवं काशी की भव्य गंगा आरती भी होगी जो क्षेत्रीय जनों के लिए अदभुत होगा और कल 7 बटुकों का जनेऊं भी होगा कल सात बटुक द्विजत्व को प्राप्त होंगे। रामगढ़ चौकी इंचार्ज सहित सभी टीमों का बड़ा सहयोग रहा।

इस अवसर पर क्षेत्रीय गण मान्य जन उपस्थित रहें। आचार्य श्री अरविंद कुमार तिवारी, गंगा आरती अर्चक निहाल मिश्र, अमन पांडेय, कौशल पांडेय, ग्राम प्रधान उमेश यादव, मंडल अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी, राजकुमार उपाध्याय, अंगद सिंह, अजय कुमार चौबे, आत्मानंद सिंह, चंदन सिंह, अभिषेक सिंह, समाजसेवी रिंकू गुप्ता, दीपक उपाध्याय, उमाशंकर पांडेय, संदीप सिंह, अश्विनी सिंह सहित सैकड़ों भक्तजन उपस्थित रहें।






Post a Comment

0 Comments