बलिया : जेएनसीयू मे डिजी शक्ति पोर्टल पर विद्यार्थियों का हुआ ई-केवाईसी


बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के छात्र/छात्राओं को डिजी शक्ति पोर्टल पर उनका ई-केवाईसी पेंडिंग होने के कारण विश्वविद्यालय परिसर में टैबलेट वितरण का कार्य बाधित हो रहा था। पेंडिंग छात्र/छात्राएं  04 से 05 मार्च तक प्रातः 10 से अपराह्न 02 बजे तक विश्वविद्यालय में सम्पर्क कर अपना ईकेवाईसी पूर्ण कराना सुनिश्चित किया गया था।

जेएनसीयू के तकनीकी सहायक आकाश कुमार ने बताया कि डिजी शक्ति पोर्टल पर छात्र/छात्राओं को ई-केवाईसी करने में तकनिकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था जिसके कारण सभी छात्र/छात्राएं अपना ई-केवाईसी नहीं कर रहे थे। उक्त समस्याओं के निवारण हेतु पेंडिंग छात्र/छात्रा को विश्वविद्याल में कैंप लगा कर ई-केवाईसी कि प्रक्रिया पूर्ण की गयी। छात्र/छात्रों का विवरण आधार कार्ड से न मिलने पर फेल ई-केवाईसी का भी संशोधन किया गया। छात्र/छात्राओं को अपने साथ निम्न दस्तावेज लाने हेतु आदेश प्रदान किया गया था। जिसमें आधार कार्ड (ओरिजिनल), व एक प्रति फोटो कॉपी, रिजल्ट या प्रवेश पत्र,

आधार कार्ड में लिंक मोबाईल नम्बर (ओटी पी सत्यापित) हेतु, टेबलेट/स्मार्ट फोन वितरण के नोडल अधिकारी एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ अजय ने बताया कि विश्वविद्यालय के छात्र/छात्रों की पेंडिंग की  कुल संख्या 155 है। 04 मार्च को कुछ छात्रों ने अपना सत्यापित कराया। शेष छात्र अपना 05 मार्च को सत्यापित करा लिया। इस अवसर पर सहायक छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ लाल विजय सिंह और डॉ तृप्ति तिवारी शामिल रहे।



Post a Comment

0 Comments