उपाय द्वारा बड़ी से बड़ी समस्याओं का समाधान के उपाय


घर में धन रुकता नहीं है :- शनिवार के दिन सायं शमी के पेड़ की एक छोटी सी टहनी पान के पत्ते में लपेट कर तिजोरी में रखनी है।

बच्चे का पढ़ाई में नहीं मन लगता है :- तीन माह तक प्रत्येक मंगलवार 9 लोगों को हलुआ, पूड़ी, चना बांटे। मां-बाप भी यह उपाय कर सकते हैं- जो करेगा उस दिन लहसुन व प्याज का सेवन नहीं करेगा।

बच्चे को बार-2 चोट लगती है :- मंगलवार को साथ हनुमान जी की मूर्ति से उनके दाहिने पैर का सिन्दूर लाकर रोज नहाने के बाद बच्चे को टीका लगाये।

नौकरी में बांस से मतभेद आफिस में पालिटिक्स :- अमावस्या के दिन अपने मूलांक के बराबर ईंट का दान करना है। 6 अभावस्या लगातार यह उपाय करना है।

बार-2 सपने आते हैं :- सिरहाने तकिये के नीचे पीपल का पत्ता रखें। सपने नहीं आयेंगे।

राहु खराब होने पर :- सुबह खाली पेट दो तुलसी के पत्ते भगवान को भोग लगाकर पानी से सेवन करें।

किसी भी प्रकार की मनोकामना हो :- बुधवार के दिन सायं गणेश जी को मीठा पान चढाते हुए श्रद्धा पूर्वक विनम्र भाव से अपनी मनोकामना कहें।

क्रोध पर नियन्त्रण :- रोज सुबह शहद व नीबूँ गुनगुने पानी के साथ पीने से क्रोध पर नियन्त्रण पाया जा सकता है।

राकेश श्रीवास्तव 'ज्योतिषी' ✍️
मो. नं.-9450527601





Post a Comment

0 Comments