200 मिलियन टन माल ढुलाई वाले क्लब में शामिल होने का गौरव हासिल
2024-25 में 31 हजार करोड़ से अधिक की प्रारंभिक राजस्व प्राप्त कर रिकॉर्ड कायम
हाजीपुर: 30.03.2025। पूर्व मध्य रेल द्वारा 2024-25 में माल ढुलाई में 200 मिलियन टन तथा प्रारंभिक आय में 30 हजार करोड़ रूपए प्रारंभिक राजस्व प्राप्त करने वाले क्लब में शामिल होने का गौरव हासिल हुआ है। महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह ने पूर्व मध्य रेल की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी।
वर्ष 2024-25 में पूर्व मध्य रेल की कुल प्रांरभिक आय 31,303 करोड़ रूपए रही जो अब तक का रिकॉर्ड है। माल ढुलाई के क्षेत्र में रिकॉर्ड कायम करते हुए 2024-25 में 200.32 मीलियन टन माल ढुलाई कर माल ढुलाई के क्षेत्र में भारतीय रेल के 04 प्रथम क्षेत्रीय रेल में शामिल होने का गौरव हासिल किया गया है। माल ढुलाई से 26,106 करोड़ रूपए का राजस्व प्राप्त हुआ जिससे माल ढुलाई से प्राप्त आय के क्षेत्र में भारतीय रेल में पूर्व मध्य रेल को दूसरा सर्वाधिक आय प्राप्त करने वाला क्षेत्रीय रेल बनने का गौरव हासिल हुआ है। इसी तरह यात्री यातायात से प्राप्त रेल राजस्व के क्षेत्र में भारतीय रेल में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए वर्ष 2024-25 में 4580 करोड़ राजस्व प्राप्त हुए। यह राजस्व पिछले वित्त वर्ष 2023-24 के 4088 करोड़ रूपए की तुलना में 12.01 प्रतिषत अधिक है। उक्त आशय की जानकारी सरस्वती चन्द्र, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्व मध्य रेल हाजीपुर ने दी।
0 Comments