लिवर डैमेज का संकेत हैं रात में नजर आने वाले ये 5 लक्षण


लिवर डैमेज के कुछ लक्षण रात के समय नजर आते हैं। आइए, जानते हैं इन लक्षणों के बारे में विस्तार से :-

लिवर हमारे शरीर का एक अहम अंग है। हमारे शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्यों को करने के लिए लिवर जिम्मेदार होता है। यह शरीर में मौजूद अपशिष्ट पदार्थों को फिल्टर करके बाहर निकलने का काम करता है। साथ ही, भोजन पचाने वाले बाइल प्रोटीन के उत्पादन और रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में भी मदद करता है। ऐसे में, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लिवर को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। लेकिन आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लिवर के स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचता है। यही वजह है कि इन दिनों लोगों में लिवर से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में, लिवर से जुड़े किसी भी लक्षण को भूलकर भी इग्नोर नहीं करना चाहिए।

लिवर खराब होने पर शरीर में कई लक्षण दिखाई देते हैं। इनमें से कुछ लक्षण ऐसे भी हैं, जो आमतौर पर रात के समय नजर आते हैं। यदि समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो लिवर को डैमेज होने से बचाया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको लिवर डैमेज से जुड़े कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो रात के समय देखे जा सकते हैं। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से -

बार-बार नींद खुलना : यदि रात को सोते हुए बार-बार आपकी नींद खुल जाती है, तो यह लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है। दरअसल, लिवर में खराबी के कारण नींद से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। हालांकि, ठीक से नींद न आने के पीछे कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। ऐसे में, सही कारण का पता लगाने के लिए आपको डॉक्टर से मिलकर जांच करवानी चाहिए।

शरीर में खुजली होना : रात के समय त्वचा में खुजली होना भी लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है। जब लिवर ठीक तरह से काम नहीं कर पाता है, तो पित्त का स्तर बढ़ने लगता है। इसकी वजह से त्वचा में काफी ज्यादा खुजली होने लगती है। खासतौर पर, रात के समय के समय यह परेशानी ज्यादा होती है। अगर आपको भी इस तरह के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

पैर व टखनों में सूजन होना : लिवर डैमेज होने पर पैर और टखनों में सूजन हो सकती है। खासतौर पर, रात के समय यह सूजन काफी ज्यादा बढ़ जाती है। साथ ही, उस हिस्से में दर्द भी हो सकता है। अगर आपको भी इस तरह के लक्षण नजर आ रहे हैं, तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करें।

जी मिचलाना और उल्टी : अगर आपको रात के समय उल्टी और जी मिचलाने जैसे लक्षण महसूस होते हैं, तो यह लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है। हालांकि, ये आम कारणों की वजह से भी हो सकता है। लेकिन अगर आपको रोजाना ऐसा महसूस होता है, तो आपको डॉक्टर से मिलकर चेकअप करवाना चाहिए।

पेशाब के रंग में बदलाव : लिवर से जुड़ी समस्या होने पर बिलीरुबिन का स्तर बढ़ जाता है, जिसके कारण पेशाब के रंग में बदलाव होने लगता है। खासतौर पर, रात के समय यूरिन के रंग में बदलाव ज्यादा देखने को मिलता है। अगर आपको पेशाब के रंग में ज्यादा पीलापन नजर आ रहा है, तो इसे भूलकर भी इग्नोर न करें। यह लिवर डैमेज का लक्षण हो सकता है।

Disclaimer : हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

साभार - thehealthsite.com






Comments