बलिया : जन आशीर्वाद यात्रा में जगह-जगह लोगों ने भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर का किया स्वागत


विधान सभा की सीमा पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सैकड़ों लोगों संग किया स्वागत

बलिया। भारतीय जनता पार्टी से 72 बलिया संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का टिकट मिलने के बाद राज्यसभा सांसद नीरज शेखर पहली बार सोमवार को बलिया आए। प्रथम आगमन कार्यक्रम को जन आशीर्वाद यात्रा का नाम दिया गया। जन आशीर्वाद यात्रा की अगवानी में पूरा बलिया बम बम बोला। जगह-जगह पर ऐतिहासिक स्वागत व अभिनंदन हुआ। उम्मीदवार नीरज शेखर ने भी सभी को साधुवाद दिया।



नीरज शेखर (भाजपा प्रत्याशी लोकसभा 72 बलिया)  की जन समर्थन जन आशीर्वाद यात्रा प्रातः 08:45 पर कासिमाबाद से शुरू हुई। यात्रा वेदबिहारी पोखरा, कठवा मोड़, नवपुरा, शहबाजकुली, फिरोजपुर होते बलिया में दाखिल हुई। कोटवा नारायणपुर, भरौली, सोहांव, लक्ष्मणपुर, नरही, चितबडागांव, फेफना, सागरपाली, माल्देपुर सहित शहर में जगह जगह स्वागत के बाद यात्रा भाजपा  कार्यालय पहुंची।



भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा लोकसभा 72 बलिया से लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पहले आगमन पर पूरा बलिया मनोयोग से बम बम बोला। जिला कार्यकर्ताओं, भाजपा विधायकों एवं सभी पदाधिकारियों द्वारा हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम की तैयारी की गई थी। इस यात्रा के दौरान लोकसभा के सभी क्षेत्रों को कवर करने की पूरी कोशिश की गई थी। सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में स्वागत के लिए तैयार थे।


जन आशीर्वाद के समापन के दौरान भाजपा कार्यालय में नीरज शेखर ने संबोधित करते हुए कहा आप सभी को धन्यवाद देना चाहते हैं आप सभी ने जन आशीर्वाद यात्रा को सफल बनाने में सहायता की। यह यात्रा आप सभी के नेतृत्व में भरोसा और समर्थन को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम रही है। हम धन्यवाद देते हैं उन सभी लोगों को जो हमारी यात्रा में शामिल हुए और हमारे विचारों का समर्थन किया।






आपका सहयोग हमें एक सशक्त और समृद्ध भविष्य की ओर अग्रसर करने में मदद करेगा और भारतीय जनता पार्टी और उत्तर प्रदेश सरकार का धन्यवाद करते है जिन्होंने नीरज शेखर जैसे लोगों को लोकसभा प्रत्याशी बनाया। मैं भरोसा दिलाता हूं कि बलिया की जनता भारी से भारी मतों से जीताकर मुझे दिल्ली भेजेगी। अबकी बार 400 पार नारा उद्घोष के साथ अपने वक्तव्य का समापन किया। कार्यालय पर मंत्री दयाशंकर सिंह, दानिश आजाद अंसारी नागेंद्र पांडेय आदि उम्मीदवार के साथ रहे।  जिलाध्यक्ष संजय यादव ने सभी का आभार जाताया।





Comments