वाराणसी मंडल पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन


वाराणसी 12 मार्च, 2024; पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विविध आयोजन किये गये। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 08 मार्च को प्रतिवर्ष मनाया जाता किन्तु मंडल पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के कारण वाराणसी मंडल पर आज 12 मार्च, 2024 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इसी क्रम में वाराणसी मंडल के लहरतारा स्थित न्यू लोको कालोनी के इन्द्रप्रस्थ सामुदायिक हाल में वाराणसी मंडल पर कार्यरत महिला रेलवे कर्मचारियों हेतु अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया जिसमें महिला कर्मचारियों हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं आयोजन किया गया। तदुपरांत अपने कार्य क्षेत्र में कुशल प्रदर्शन करने वाली 30 महिला कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक श्री विनीत कुमार श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्रीमती प्रीति वर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन) श्री राजेश कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री समीर पॉल, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्रीमती प्रीती वर्मा, सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी श्री वीरेन्द्र यादव उपस्थित थे।


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजन में मंडल रेल प्रबंधक श्री विनीत कुमार श्रीवास्तव ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उपलक्ष्य में पर उपस्थित सभी महिला अधिकारियों एवं महिला कर्मचारियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारत वर्ष की पुरानी संस्कृति रही है कि जिसमें पुरुष और महिला को समान दर्जा दिया गया है,बल्कि महिलाओं को पुरुष से ऊपर स्थान दिया गया है क्योंकि वह नए जीवन को इस धरती पर ला सकती है। कहा जाता है कि हमारे देश के इतिहास में तीन से चार सौ वर्ष पुराने समय मे महिलाओं को नीचे दिखाया गया था। किन्तु आज का समय है कि महिलाओं को हर क्षेत्र सरकारी/गैर सरकारी एवं प्राइवेट हर जगह कार्य करने का अवसर दिय जा रहा है। मुझे आशा ही नही विश्वास भी है कि हमारे देश की महिलायें हमारे समाज को, हमारे राष्ट्र को तथा इस धरती पर को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देंगी। इसके साथ उन्होंने सभी महिला कर्मचारियों को 08 मार्च को पड़ने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


इसी क्रम में वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री प्रीती वर्मा ने वाराणसी मंडल के विभिन्न विभागों की कार्यरत महिला कर्मचारियों एवं लाइन पर कार्यरत सभी महिला कर्मचारियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे लगता है महिला दिवस का औचित्य तब तक प्रमाणित नहीं होता जब तक कि सच्चे अर्थों में महिलाओं की दशा नहीं सुधरती। महिला नीति है लेकिन क्या उसका क्रियान्वयन गंभीरता से हो रहा है। यह देखा जाना चाहिए कि क्या उन्हें उनके अधिकार प्राप्त हो रहे हैं। वास्तविक सशक्तीकरण तो तभी होगा जब महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होंगी। और उनमें कुछ करने का आत्मविश्वास जागेगा। उन्होंने महिला कर्मचारियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का महत्व समझाते हुए बताया की इसका उद्देश्य लैंगिक समानता का संदेश फैलाकर एक बेहतर समाज बनाने के लिए मिलकर काम किया जा सके जहां कोई लैंगिक पूर्वाग्रह न हो।


कार्यक्रम का संचालन कार्याधि/कार्मिक श्रीमती नीरू अवस्थी तथा धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री समीर पॉल ने किया। उक्त आशय की जानकारी अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी ने दी।





Comments