बजट 2024-25 में पूर्वोत्तर रेलवे को मिला 5,813.20 करोड़


गोरखपुर : पूर्वोत्तर रेलवे पर चल रही निर्माण परियोजनाओं को समय से पूरा करने के लिये बजट 2024-25 में पर्याप्त निधि का आवंटन किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के परिप्रेक्ष्य में प्रमुख विशेषतायें :-

-उत्तर प्रदेश को रिकार्ड ₹ 19,575 करोड़ का आवंटन।

-पूर्वोत्तर रेलवे को कुल ₹ 5,813.20 करोड़ आवंटित।

नई लाइन निर्माण हेतु ₹ 1,025 करोड़ आवंटित :-

-सहजनवा-दोहरीघाट (81.17 किमी.) हेतु ₹110 करोड़।

-आनन्द नगर-घुघुली वाया महाराजगंज (50 किमी.) हेतु ₹ 235 करोड़। 

-गाजीपुर-तारीघाट हेतु ₹ 50 करोड़। -बहराइच-श्रावस्ती-बलरामपुर (तुलसीपुर) (80 किमी.) हेतु ₹ 620 करोड़। 

-आमान परिवर्तन हेतु ₹ 30.24 करोड़ आवंटित -बहराइच-नानपारा-नेपाल ज (56.15 किमी.) हेतु- ₹ 05 करोड़।   

-लखनऊ-पीलीभीत वाया सीतापुर, लखीमपुर (262.76 किमी.) के शेष कार्यों हेतु- ₹ 10 करोड़।

दोहरीकरण एवं तीसरी लाइन निर्माण हेतु ₹ 1,057.20 करोड़ आवंटित :-

-गोरखपुर-वाल्मीकिनगर (87 किमी.) दोहरीकरण हेतु ₹ 310 करोड़। 

-छपरा-बलिया (65 किमी.) दोहरीकरण हेतु- ₹ 25 करोड़। 

-रोसा-सीतापुर छावनी-बुढ़वल (180.77 किमी.) दोहरीकरण हेतु ₹ 19.60 करोड़। 

-वाराणसी-माधोसिंह-प्रयागराज (120.20 किमी.) दोहरीकरण हेतु ₹100 करोड़। 

-फेफना-इन्दारा एवं मऊ-शाहगंज (150.28 किमी.) दोहरीकरण हेतु- ₹ 150 करोड़। 

-डोमिनगढ़-गोरखपुर-गोरखपुर छावनी-कुसम्ही-तीसरी रनिंग लाइन व गोरखपुर-नकहा जंगल-दूसरी रनिंग लाइन (21.15 किमी.) हेतु- ₹ 18.10 करोड़। 

-भटनी-औंड़िहार (125 किमी.) दोहरीकरण हेतु ₹ 150 करोड़। 

-बुढ़वल-गोंडा-तीसरी लाइन (61.72 किमी.) हेतु ₹ 225 करोड़

पंकज कुमार सिंह
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी 
पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर 



Comments