जनपद बलिया पुलिस के समस्त थानों पर तैनात पुलिस अधि0/कर्म0गण द्वारा संयुक्त रूप से किया गया दंगा नियंत्रण प्रशिक्षण*



समस्त थानों पे तैनात कर्मचारियों को विस्तृत रूप से दंगा नियंत्रण से संबंधित उपकरणों के बारे में जानकारी देकर, कराया गया अभ्यास

सभी थानों के 05-05 अधि0/कर्म0गण को पुलिस लाइन बलिया में आर्मोरर द्वारा भी किया गया प्रशिक्षित

आगामी चुनाव/शांति/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत समस्त पुलिस बल को दी जा रही दंगा नियंत्रण की ट्रेनिंग




बलिया। पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री देव रंजन वर्मा के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार झां है के सफल पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थानों सहित पुलिस लाइन में तैनात पुलिस अधि0/कर्मचारियों को दंगा नियंत्रण उपकरणों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर उन्हे प्रशिक्षित किया जा रहा है।




एस.पी बलिया के आदेश के क्रम में जनपद बलिया के समस्त थानों से सर्किलवार 05-05 (01 उ0नि0 व 04 मुख्य आरक्षी/आरक्षी/महिला आरक्षी) को पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड परिसर में आरक्षी आर्मोरर देवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा दिनांक 21.02.2024 को सर्किल नगर के (कोतवाली, गड़वार, सुखपुरा, दुबहड़, महिला थाना) व सर्किल सदर के (फेफना, नरही, चितबड़ागांव) के थानों के 05-05 पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण उपकरणों (एन्टी राइट गन, 12 बोर पम्प एक्शन गन, टियर गैस गन आदि अन्य दंगा नियंत्रण उपकरणों) के बारे में विस्तृत रूप से प्रशिक्षण दिया गया।




इसी क्रम में दिनांक 22.02.2024 को सर्किल रसड़ा के (रसड़ा, उभांव, नगरा, भीमपुरा) व सर्किल सिकन्दरपुर (सिकन्दरपुर, खेजुरी, पकड़ी) के थानों के 05-05 पुलिस कर्मियों (उ0नि0/हे0का0/का0/म0का0) को पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण उपकरणों (एन्टी राइट गन, 12 बोर पम्प एक्शन गन, टियर गैस गन आदि अन्य दंगा नियंत्रण उपकरणों) के बारे में विस्तृत रूप से प्रशिक्षण दिया गया।




समय सारणी के अनुसार आरक्षी आर्मोरर देवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा दिनांक 23.02.2024 को सर्किल बैरिया के थाना (बैरिया, दोकटी, रेवती, हल्दी) व सर्किल बांसडीह के समस्त थानों (बांसडीह, बांसडीहरोड, सहतवार, मनियर) के 05-05 पुलिस कर्मियों (उ0नि0/हे0का0/का0/म0का0) को पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण उपकरणों (एन्टी राइट गन, 12 बोर पम्प एक्शन गन, टियर गैस गन आदि अन्य दंगा नियंत्रण उपकरणों) के बारे में विस्तृत रूप से प्रशिक्षण दिया गया।




उपरोक्त तिथियों में प्रशिक्षित समस्त थानों के 05-05 पुलिस कर्मियों द्वारा आज दिनांक 25.02.2024 को अपने-अपने थानों पर तैनात समस्त पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण अभियान के तहत दंगा नियंत्रण उपरकरणों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर किया गया प्रशिक्षित।




आज दिनांक 25.02.2024 को जनपद के समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारीगण तथा समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष के नेतृत्व में सभी थानों पर दंगा नियंत्रण प्रशिक्षण अभियान चलाया गया। जिसके तहत थानों पर समस्त पुलिस कर्मियों को दंगा नियंत्रण उपकरणों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हे प्रशिक्षित किया गया।





Comments