बलिया : सपा के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की एक्सीडेंट में मौत


लखनऊ/बलिया। समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की सडक दुर्घटना में मौत हो गयी है। इसकी सूचना मिलते ही चहुंओर शोक की लहर दौड़़ गयी। बताया जा रहा है कि सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव रविवार की सुबह लखनऊ में स्कूटी से जा रहे थे, तभी स्कार्पियो की टक्कर से उनकी मौत हो गयी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी राजमंगल यादव बलिया जनपद के गड़़वार थाना क्षेत्र के बिसुकिया गांव के रहने वाले थे। बलिया शहर से सटे गड़़वार रोड में उनका आवास है। राजमंगल यादव बलिया जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके है। 





Comments