बलिया : युवक के सिर में बदमाशों ने मारी गोली, वाराणसी जाते वक्त रास्ते में मौत


-मृतक की माँ की तहरीर पर सात के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज

-मामला शिवपुर दियर व्यासी गांव का

-जमीन व ईंट भट्ठे का पाटीदार से चल रहा था विवाद

-आरोप : हर बार थानाध्यक्ष करा दे रहे थे समझौता

-जान से मारने की कई बार तहरीर थाने में दे चुका है पीड़ित

बलिया। दुबहर थाना क्षेत्र के शिवपुर दियर व्यासी नई बस्ती में बुधवार की देर शाम बदमाशों ने एक युवक के सिर में गोली मार कर हत्या कर दिया। मृतक का नाम यथार्थ विक्रम सिंह 25 पुत्र स्व कामख्या नारायण सिंह है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के  भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतक की मां रिंकी सिंह पत्नी स्वर्गीय कामाख्या नारायण सिंह की तहरीर पर सात लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश देना शुरू कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार दुबहर थाना क्षेत्र के शिवपुर दियर व्यासी नई बस्ती निवासी यथार्थ विक्रम सिंह पुत्र स्व कामख्या नारायण सिंह की अपने पाटीदार नागेश्वर सिंह से काफी दिनों से जमीन व ईंट भट्ठे का विवाद चल रहा था। यह मामला थाने से लेकर मुख्यमंत्री के पोर्टल तक पहुँच गया। लेकिन इसका समाधान नहीं निकल सका। अंततः विक्रम सिंह को जान गवानी पड़ी। मृतक की माँ रिकी सिंह पत्नी कामाख्या नारायण सिंह ने तहरीर में उल्लेख किया है कि  25 अक्टूबर 2023 को समय करीब 8.15 बजे मै और मेरे देवर अर्जुन सिंह उर्फ बसन्त नारायण सिंह अपने दरवाजे पर बैठे थे। मेरा लड़का यदार्थ विक्रम सिंह पुत्र स्व कामाख्या नारायण सिंह व बसन्त कुमार सिंह पुत्र द्वारिका नाथ सिंह बलिया शहर से ज्यों ही घर पहुंचे। वैसे ही मेरे पाटीदार बलजीत सिंह उर्फ अजय सिंह, सर्वजीत सिंह, अमरजीत सिंह पुत्रगण नागेश्वर सिंह व मनोज सिंह पुत्र रामचन्द्र सिंह निवासी शिवपुर दियर व्यासी नई बस्ती थाना दुबहड जिला बलिया व सूर्यभान पुत्र रामेश्वर पाण्डेय व कौशल किशोर पाण्डेय पुत्र रामेश्वर पाण्डेय निवासी जनाड़ी थाना दुबहड व शेरा कुँवर निवासी बिगही थाना बांसडीहरोड बलिया अपने अपने अवैध हथियारों से लैस होकर एक राय होकर पहुँचे और  गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने लगे। जब  मेरे पुत्र  यदार्थ विक्रम सिंह गाली देने से मना किया तो सभी ने कहा कि बलजीत सिंह यदार्थ विक्रम सिंह को गोली मारो वो बचने न पाये। इसके बाद बलजीत सिंह उर्फ अजय सिंह ने जान मारने की नियत से मेरे लड़के यदार्थ विक्रम सिंह को गोली मार दिया। जिससे वह गिर गया उसे दवा इलाज के लिए लोग सदर अस्पताल ले गए। जहां नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जिसकी रास्ते में जाते वक्त मृत्यु हो गयी। मेरा लड़का हिचक हिचक कर कह रहा था बलजीत सिंह उर्फ अजय सिंह ने गोली मारा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी बलजीत सिंह उर्फ अजय सिंह, सर्वजीत सिंह, अमरजीत सिंह पुत्रगण नागेश्वर सिंह व मनोज सिंह पुत्र रामचन्द्र सिंह निवासी शिवपुर दियर व्यासी नई बस्ती थाना दुबहड जिला बलिया व सूर्यभान पुत्र रामेश्वर पाण्डेय व कौशल किशोर पाण्डेय पुत्र रामेश्वर पाण्डेय निवासी जनाड़ी थाना दुबहड व शेरा कुँवर  निवासी बिगही थाना बांसडीहरोड बलिया के विरुद्ध धारा 147, 148, 149, 302 व 504 भादवी के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि दुबहर थाना क्षेत्र के शिवपुर दियर व्यासी गांव में दो पाटीदारों के बीच काफी दिनों से बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। जिसको लेकर बुधवार की शाम दोनों पक्षों में झगड़ा  हो गया। जिसमें एक पक्ष ने विक्रम सिंह के सिर में गोली मार दी। जिसकी वाराणसी जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। मृतक की माँ की तहरीर पर सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है जो जगह-जगह दबिश दे रही है।




  



Comments