बलिया : सनसनी खेज सिकरिया खुर्द हत्या काण्ड का गड़वार पुलिस द्वारा मात्र 24 घंटे के भीतर किया गया खुलासा


-थाना गड़वार जनपद बलिया पुलिस द्वारा कुंए में मिले शव की घटना का पर्दाफास करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर घटना कारित करने वाले 01 नफर अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 अदद हसिया व साक्ष्य छुपाने में प्रयुक्त 01 अदद फावड़ा बरामद।

-महिला अभियुक्ता ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी अपने पति की हत्या।

-दोनो ने हत्या कारित कर, मृतक के शव को कुंए में फेका था।

-दिनांक 29.10.23 को थाना गड़वार को कुंए में शव पड़े होने की मिली थी सूचना।

-इस सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक बलिया श्री एस. आनन्द मय फोर्स द्वारा घटना स्थल का निरीक्षक कर प्र0नि0 गड़वार को घटना के शीघ्र अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये थे निर्देश।

-थाना गड़वार के सिकरिया खुर्द  गांव के एक कुंए में मिला था शव।

बलिया। पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री एस0 आनन्द द्वारा अपराध एवं अपराधियों/वांछित/फरारअभियुक्तों/वारण्टियों/अभियुक्तों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर जनपद बलिया श्री एस0एन0 वैभव पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में थाना गड़वार पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

आज दिनांक 30.10.2023 को थाना गड़वार के प्र0नि0 श्री संजय शुक्ल मय हमराह व0उ0नि0 बृजेश सिंह, हे0का0 देवनाथ सिंह, हे0का0 दीपक यादव, म0का0 ज्योति यादव व म0का0 तवस्सुम बानो मय सरकारी वाहन टाटा सूमो यू0पी0 60 जी0 0354 मय चालक हे0का0 संदीप यादव के थाना हाजा से प्रस्थान ग्राम सिकरिया खुर्द में कुएं मे मिले शव का बाद भरने पंचायतनामा मृतक बब्लू पासवान पुत्र वृन्दापति पासवान निवासी सिकरिया खुर्द थाना गड़वार बलिया उम्र करीब 38 वर्ष सम्बंधित  मु0अ0सं0- 282/23 धारा 302/201 भा0द0वि0  जिला अस्पताल बलिया से रवाना होकर उक्त मुकदमे मे वांछित अभियुक्तगणो के गिफ्तारी हेतु देखभाल क्षेत्र मौजूद थे कि जरिए मुखबिर खास ने आकर सूचना दिया कि आपके थाने के हत्या से सम्बंधित मुकदमें से सम्बंधित अभियुक्तगण चोगड़ा चट्टी के पास कहीं बाहर जाने की फिराक मे वाहन के इन्तजार कर रहे हैं इस सूचना पर तत्काल गड़वार पुलिस टीम द्वारा  चोगडा चट्टी से नगरा मार्ग स्थित ललिता देवी इण्टर कालेज चोगडा से 50 मीटर आगे बाए पटरी पर बन्दशुद मकान के सामने गुमटी के पास से घटना कारित करने वाले 02 नफर अभियुक्त क्रमशः 1. पुष्पा पासवान पत्नी स्व0 बब्लू पासवान उम्र 35 वर्ष 2. सोनू पासवान पुत्र विजय पासवान उम्र करीब 24 वर्ष निवासीगण सिकरिया खुर्द थाना गड़वार बलिया को नियमानुसार समय 12.40 बजे गिरफ्तार किया गया। थाना स्थानीय द्वारा विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा. न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जेल भेजा जा रहा है।

पूछताछ विवरण :- गिरफतारशुदा अभि0 गण से आला कत्ल के सम्बंध मे पूछ-ताछ करने पर हिला हवाली कर रहे थे कि कड़ाई से पूछताछ पर अभि0 गण उपरोक्त ने बताया कि  हम लोग उसको जहा मारे थे वही तालाब के किनारे भीटे के पास मूज की झाड़ मे फेक दिये है। अभि0 गण उपरोक्त के निशानदेही पर मौके पर पुलिस टीम पहुंची जहा पर अभि0गण  द्वारा ग्राम सिकरिया खुर्द तालाब के किनारे भीटे के पास मूज की झाड़ के  पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित आला कत्ल हसिया व फावड़ा को अभि0 सोनू पासवान उपरोक्त द्वारा निकालकर दिया गया जिसे कब्जा पुलिस मे लिया गया।

घटना का कारण :- अभियुक्त सोनू व अभियुक्ता पुष्पा के बीच गहरी दोस्ती/प्रेस प्रसंग था। अभियुक्ता पुष्पा का पति बब्लू पासवान (मृतक) जो कि इन दोनो के बीच बाधक बन रहा था। दिनांक 27/28.10.2023 की रात में इन दोनो ने योजना बनायी कि अगर हमे साथ रहना है तो इसे बीच से हटना पड़ेगा, इसे खत्म कर दिया जाय। अभियुक्त सोनू व अभियुक्ता पुष्पा नें मिलकर योजना के तहत पहले अभियुक्त सोनू नें मृतक बब्लू को खूब शराब पिलायी, जब वह बेसुध हो गया तो उसे घर से उठाकर तालाब के किनारे ले जाकर हसिए से उसका गला रेतकर हत्या कर दिया। इसके बाद उसके शव को गांव के कुंए में फेंक दिया। हत्या के बाद कहीं पकड़े ना जाएं इसके डर से साक्ष्य छुपाने के लिए पुनः तालाब के किनारे जहां हत्या किया था वहां जाकर तालाब के किनारे गिरे खून को फावड़े खुरच कर साफ कर दिया, तथा खुरची हुई मिट्टी को तालाब डाल दिया, तथा हत्या में प्रयुक्त हसिया तथा साक्ष्य छुपाने में प्रयुक्त फावड़े को छुपा दिया। 

*अनावरित /संबंधित अभियोग-*

1. मु0अ0सं0- 282/23 धारा 302/201 भा0द0वि0 थाना गड़वार, बलिया।

*बरामदगी का विवरण-*

1. 01 अदद हसिया (आला कत्ल)।
2. 01 अदद फावड़ा।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता-*

1. सोनू पासवान पुत्र विजय पासवान निवासी सिकरिया खुर्द थाना गड़वार बलिया उम्र करीब 24 वर्ष।
2. पुष्पा पासवान पत्नी स्व0 बब्लू पासवान उम्र 35 वर्ष निवासी उपरोक्त।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

1. प्र0नि0 श्री संजय शुक्ल थाना गड़वार, बलिया।
2. व0उ0नि0 बृजेश सिंह थाना गड़वार, बलिया।
3. हे0का0 देवनाथ सिंह थाना गड़वार, बलिया।
4. हे0का0 दीपक यादव थाना गड़वार, बलिया।
5. म0का0 ज्योति यादव थाना गड़वार, बलिया।
6. म0का0 तवस्सुम बानो थाना गड़वार, बलिया।
7. चालक हे0का0 संदीप यादव थाना गड़वार, बलिया।







Comments