बलिया : खाते से साइबर ठगी के द्वारा निकाले 50 हजार रूपये को साइबर सेल ने कराया वापस


बलिया। दिनाँक-06.04.2022 को शिकायतकर्ता पंचानन पुत्र शिव वचन निवासी नगपुर थाना रसड़ा द्वारा पुलिस कार्यालय मे एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि शिकायतकर्ता के बड़ौदा यू.पी. बैंक के खाते से दिनाँक-10.03.2022 से 14.03.2022 तक 10000-10000 के क्रम में कुल पाँच बार मे कुल-50000.00/- रूपये (शब्दो में- पचास हजार रूपये) फर्जी तरीके से स्थानान्तरण किया गया है।

बलिया पुलिस अधीक्षक एस आनन्द व नोडल साइबर सेल बलिया के निर्देशन मे साइबर सेल द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप दिनाँक- 08.08.2023 को शिकायतकर्ता श्री पंचानन के खाते में धोखाधड़ी की सम्पूर्ण धनराशि कुल- 50000.00/- रूपये को वापस कराया गया। शिकायतकर्ता पंचानन द्वारा बलिया पुलिस तथा साइबर सेल टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

*साइबर सेल पुलिस टीम बलियाः-*

1- निरीक्षक संजय शुक्ल (प्रभारी साइबर सेल)

2- आरक्षी अमरनाथ मिश्रा (साइबर सेल)

3- आरक्षी शिव चन्द्र यादव (साइबर सेल)

4- म0 आरक्षी ऋचा शुक्ला (साइबर सेल)

5- म0 आरक्षी काजल शुक्ला (साइबर सेल)



Comments