कावड़ियों की सेवा में उतरी "हिन्दू जनजागृति संस्था"


बोईसर, पालघर (महाराष्ट्र)। हर वर्ष की भांति विहिप बजरंगदल द्वारा आयोजित बोईसर से संजान कावड़ यात्रा में हजारों की संख्या में कावड़ियों ने भाग लिया। भगवे वस्त्र में बम भोले के जयकारों के साथ हजारों कावड़ियों का जत्था बाबा के दरबार के लिए रवाना हुआ।


इस मौके पर सेवाभावी "हिन्दू जनजागृति संस्था" द्वारा परनाली नाके पर अल्पहार, चाय व दूध के साथ सेवाकार्य का पंडाल लगाया गया। जिसमे हजारों की संख्या में भोले भक्तो की सेवा करके संस्था ने पुण्य का लाभ लिया। इस सेवा कार्य मे सुबह से लेकर दोपहर तक संस्था की पूरी टीम डटी रही, अंत मे पंडाल व प्रांगण की टीम के पदाधिकारियों द्वारा पूरी साफ सफाई की गई। 


इस मौके पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण व्यास, राष्ट्रीय महासचिव अमित बाबू, राष्ट्रीय संगठन मंत्री तुलसी छीपा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हिम्मत जैन, राष्ट्रीय सचिव जगदीश माली, राष्ट्रीय मंत्री परेश भरवाड़, पालघर महिला जिलाध्यक्ष फाल्गुनी पिम्पले, पालघर जिला सलाहकार वेदप्रताप सिंह, पालघर जिला उपाध्यक्ष अजित गुप्ता, पालघर जिला महासचिव पंकज गुप्ता, पालघर तहसील उपाध्यक्ष मनीष कंसारा, दहानू तहसील उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता व साथ में नीतू शाही, सविता घरत, कल्पना बारी,  सुचिस्मिता भोई, गणेशा शर्मा, प्रियंका सिंह, टीना गुप्ता, चारु गुज्जर, संजय यादव, हरिपाल, कल्याण सिंह, महेंद्र राजपुरोहित, मोतिलाल कानाजी चौधरी, कैलाश सैनी, मोहित मेहता, कैलाश माली, रॉबिन ठाकुर, सुमित प्रजापती, महावीर सारस्वत, जयप्रकाश जैसवाल, मुकेश प्रसाद, दिनेश कुरामी, नगेन्द्र सिंह, दारा प्रसाद, हृषिकेश पांडेय, मुरली यादव आदि का इस सेवाकार्य में महत्वपूर्ण श्रम रहा।


इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में राजराजेश्वरी दिगंबर श्री डॉ परमहंस गिरी जी महराज व सम्मानीय अतिथि के रूप में श्री संतोष जनाठे (भाजपा) व श्री राजेश साह (लोकनेते शिवसेना), श्री संजीव चौधरी (शिवसेना तालुका अध्यक्ष पालघर), श्री चंदन सिंह (विहिप बजरंगदल), श्री मनोज मिश्रा (विहिप बजरंग दल) के साथ साथ "जैन समाज" के गुलाब सोलंकी, जयंतीलाल मादरेचा, गेहरीलाल मादरेचा, कांतिलाल ईटोदिया, लक्ष्मीलाल दोषी, गणेश लाल नांद्रेचा, अरविंद भोगर, चमन खोखावत, ललित कोठारी एवं माली समाज के हकाराम उदाजी माली, प्रवीण माली, रमेश माली, महेंद्र माली, सम्मानीय अतिथि के रूप में मौजूद रहे। "हिन्दू जनजागृति संस्था" द्वारा सभी सम्मानीय अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया। कावड़ यात्रा में सम्मिलित हजारों कावड़ियों को इस सेवा का लाभ मिला। कावड़ियों ने इस सेवा की बहुत ही प्रसंशा की। सनातन ही सत्य एवं सत्य ही सनातन

*जारीकर्ता*

अमित बाबू

*राष्ट्रीय महासचिव-हिन्दू जनजागृति संस्था*



Comments