वर्ष 2019 से फरार चल रहे उद्धघोषित 15000/- रूपये के इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार


बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री एस. आनन्द के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री शिव नरायन वैस के कुशल नेतृत्व में थाना बांसडीह रोड व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम को मिली सफलता।

आज दिनांक 12.07.2023 को थानाध्यक्ष बांसडीह रोड श्री राजकपूर सिंह मय टीम एवं स्वाट टीम प्रभारी श्री अजय यादव की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग सन्दिग्ध वाहन/सन्दिग्ध व्यक्ति, तलाश वांछित वारण्टी करते हुए मुखविर की सूचना पर पॉलिटेक्निक चौराहा थाना बांसडीह रोड जनपद  के पास से 04 वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जो वर्ष 2019 से थाना बांसडीह जनपद बलिया में अभियुक्त द्वारा भूमि पर अपना नाम ना होने के बावजूद दस्तावेजों व अभिलेखों में हेरफेर कर उसे विक्रय कर दिया गया था उक्त सूचना पर थाना बांसडीह पर मुकदमा अपराध संख्या 126/19 पंजीकृत हुआ था तब से अभियुक्त फरार चल रहा था जिसमें संबंधित विवेचक द्वारा माननीय न्यायालय से एनबीडब्ल्यू, व धारा 82 CrPC प्राप्त किया गया था जिसकी विवेचना बाद में क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी लेकिन लगातार फरार होने के चलते माननीय न्यायालय से अंतर्गत धारा 83 सीआरपीसी का आदेश प्राप्त कर अभियुक्त के चल अचल संपत्ति की कुर्की की गई थी तथा मफरूरी में आरोपपत्र मा0 न्यायालय प्रेषित किया गया था और अभियुक्त बादस्तूर फरार चल रहा था।

अभियुक्त की तलाश जनपदीय पुलिस टीम द्वारा काफी समय से की जा रही थी। जिसकी गिरफ्तारी में बांसडीह रोड व स्वाट टीम को सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त  कौशल किशोर पाण्डेय पुत्र विपिन बिहारी पाण्डेय निवासी सूर्यपुरा थाना सुखपुरा पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 15000/- रूपये का इनाम पूर्व में घोषित किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना बांसडीह रोड पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय बलिया भेजा जा रहा है।

*पूर्व से पंजीकृत अभियोग में वांछित-*

1. मु0अ0सं0 126/2019 धारा 419,420,467, 468,469, 471,472,120B भादवि थाना बांसडीह बलिया। 

*गिरफ्तारी का स्थान व समय-*

1. पालिटेक्निक चौराहा, समय 08.30 बजे

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

1. कौशल किशोर पाण्डेय पुत्र विपिन बिहारी पाण्डेय निवासी सूर्यपुरा थाना सुखपुरा जनपद बलिया।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

1. थानाध्यक्ष श्री राजकपूर सिंह थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया।

2. उ0नि0 श्री अजय कुमार यादव प्रभारी स्वाट टीम जनपद बलिया।

3. हे0का0 कृष्णकुमार सिह स्वाट टीम बलिया। 

4. हे0का0 लवकेश पाठक स्वाट टीम बलिया।

5. हे0का0 विक्रान्त कुमार स्वाट टीम बलिया।

6. हे0का0 रोहित कुमार स्वाट टीम बलिया।

7. हे0का0 राकेश यादव स्वाट टीम बलिया।

8. का0 विकास सिह स्वाट टीम बलिया।

9. का0 अर्जुन यादव स्वाट टीम बलिया।

10. का0 विनोद रघुवंशी स्वाट टीम बलिया।

11. का0 श्याम कुमार स्वाट टीम बलिया।

12. कां. शत्रुघन कुमार थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया।

13. कां. राहुल यादव थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया।

14. का. विजय कुमार थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया।






Comments