अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : नारी का जहाँ सम्मान होता है, वहाँ देवता वास करते हैं : प्रीति झा


गोरखपुर, 03 मार्च, 2023: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2023 के उपलक्ष्य में प्रधान वित्त सलाहकार श्रीमती प्रीति झा के मुख्य आतिथ्य में रेलवे प्रेक्षागृह, गोरखपुर में 03 मार्च, 2023 को पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय महिला सशाक्तिकरण समिति द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डा0 आशा चमानिया, उप मुख्य वित्त सलाहकार श्रीमती अर्चना सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा निदेशक डा0 तनु वर्मा, आमंत्रित विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर गणित विभाग, दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय श्रीमती उमा श्रीवास्तव, आमंत्रित विशिष्ट वक्ता श्रीमती मंजरी पाण्डेय, पुलिस निरीक्षक, अनुसूचित जाति एवं जनजाति एसोसियेशन के महामंत्री श्री चन्द्रशेखर, रेलवे की महिला अधिकारी, महिला सशक्तिकरण समिति की पदाधिकारी, सदस्यायें एवं भारी संख्या महिला रेलकर्मी उपस्थित थीं।


मुख्य अतिथि एवं प्रधान वित्त सलाहकार श्रीमती प्रीति झा ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि नारी का जहाँ सम्मान होता है, वहाँ देवता वास करते हैं। महिलायें कार्यालय में काम करने के बाद घर जाकर पारिवारिक कार्य भी करती हैं, ताकि वे घर को सम्भाल सकें। नारी में क्षमता होती है कि वे दो परिवार को जोड़ने के साथ भावी नागरिक को अच्छी शिक्षा एवं संस्कार दे सकें। हमें अपने बेटों के माध्यम से पुरूषों को शिक्षा देनी चाहिए कि वे महिला का सम्मान करें। विष्व की संरचना नारी ही करती है। उन्होंने कहा कि यदि पुरूष षिक्षा पाता है तो उसकी षिक्षा उसके ही प्रति सीमित होती है, परन्तु एक महिला के शिक्षित होने पर पूरी पीढ़ी तथा समाज षिक्षित होता है। रेलवे का कोई भी विभाग ऐसा नही है, जिसमें महिला अधिकारी एवं कर्मचारी न हों। पूरे भारतीय रेल में 1,000 लोको पायलट महिलायें हैं, जिनकी विशेष माँग पर भारतीय रेलवे पर अब तक 97 लोको में बायो-ट्वायलेट लगाये जा चुके हैं, जो भारतीय रेलवे पर एक बड़ा बदलाव है।

प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डा0 आषा चिमानिया ने कहा कि हमें अपनी षिक्षा, स्वाभिमान एवं कार्य के साथ समझौता नही करना चाहिए। हम जिस पद पर जाते हैं उस पद के अनुरूप पूरी जिम्मेदारी से कार्य करें, तभी हमें सम्मान मिलेगा।

आमंत्रित विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर गणित विभाग, दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय श्रीमती उमा श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ता जा रहा है। साइबर क्राइम नया क्षेत्र है, जिसके बारे में महिलाओं को जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं को सशक्त बनाने के प्रयास किये जा रहे हैं। आजादी के बाद हमारे देश में महिलाओं को सशक्त करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आज हर क्षेत्र में महिलायें अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं। प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलायें हमारी रोल माडल हैं।

आमंत्रित विशिष्ट वक्ता पुलिस निरीक्षक श्रीमती मंजरी पाण्डेय ने कहा कि हमारे संविधान एवं कानून में महिलाओं को अनेक शक्तियाँ एवं अधिकारी दिये गये हैं, जिनका उपयोग कानून न जानने के कारण हम नहीं कर पा रहे हैं। आज सबसे ज्यादा शिकायत साइबर क्राइम के क्षेत्र में इंस्टाग्राम एवं फेसबुक आदि से मिलती है। यदि कोई पुरूष इन पर आपको परेशान कर रहा है तो तत्काल महिला पुलिस हेल्प लाइन 1090 पर सम्पर्क करें। हमारी सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिये महिला सुरक्षा दल ‘शेरनी दस्ता‘ आदि बनाया गया है, जो महिलाओं के पूरी सहायता प्रदान करती हैं। ऐसे अपराधों से बचाव के लिये हमें अपनी बेटियों को शिक्षित करनी चाहिये।

महिला सशक्तिकरण की सचिव कुमार शिखा ने कहा कि डा0 भीमराव अम्बेडकर ने संविधान में भारतीय नारी को समानता का अधिकारी दिलाया। आजादी के बाद महिलाओं ने बहुत तरक्की किया है। बाबा साहब ने कहा था कि महिलाओं के उन्नति करने से हमारा समाज उन्नति करता है। हमारे देश की सरकारों ने महिलाओं का स्तर ऊँचा उठाने में अनेक प्रयास किये हैं। अनुसूचित जाति एवं जनजाति एसोसियेशन के महामंत्री श्री चन्द्रशेखर ने कहा कि पुरूष और महिलायें एक दूसरे के पूरक हैं। संविधान में दोनों को बराबर का दर्जा दिया गया है। महिलाओं को जब अपने अधिकार का ज्ञान होगा तभी वे अपनी आवाज उठा सकेंगी। कानून से महिलाओं को जागरूक रहना चाहिए। ऐसा तभी होगा जब महिलायें शिक्षित होगी। हमे समाज की सोच में बदलाव लाने की जरूरत है। आज महिलायें शिक्षित होकर अपने परिवार एवं देश को आगे बढ़ा रही हैं। हम इस प्रकार के समाज बनायें कि हमें पुलिस के पास जाने की जरूरत ही न पड़े।

मुख्य अतिथि श्रीमती प्रीति झा ने इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे की प्रथम महिला कर्मचारी 94 वर्षीय मिसेज एन.पी. दास को सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने पूर्वोत्तर रेलवे पर ग्रुप-सी से ग्रुप-डी में पदोन्नति हुई महिला रेलकर्मियों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली कलाकारों को भी सम्मानित किया। अतिथियों का स्वागत एवं कार्यक्रम का समन्वय तथा संचालन महिला सशक्तिकरण की अध्यक्ष श्रीमती रचना श्रीवास्तव ने किया।

 (पंकज कुमार सिंह)

 मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

सम्पादक/ब्यूरो प्रमुख, गोरखपुर।




Comments