बलिया। सोहाव ब्लॉक स्थित सेवा सदन स्कूल कथरिया और आरसेटी, बलिया के परिसर में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह कार्यक्रम बृहद रूप में मनाया गया, यह कार्यक्रम विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए, महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एल डी एम राजकुमार पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं अब शिक्षा, नौकरी तथा व्यापार में बहुत अग्रणी होकर भूमिका निभा रही है और लोगो का महिलाओं के प्रति नजरिया बहुत अच्छा हुआ। डीडीएम नाबार्ड मोहित यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि नारी एक घर की नही देश की शान होती है।
कार्यक्रम का संचालन माँ सुरसरी सेवा संस्थान कथरिया के सचिव डॉ0 सुधीर कुमार सिंह ने किया, इस अवसर पर एकेडमिक इंचार्ज राजनारायण सिंह, आर सेटी के फैकेल्टी इंचार्ज शिव सहाय सहित विभिन्न क्षेत्रों से महिलाएं उपस्थित रही।
0 Comments