हाजीपुर: 21.03.2023। रेल सुरक्षा बल और रेलवे के अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी महिला रेलयात्रियों की सुरक्षा के लिए चौबीसों घंटे तत्पर रहते हुए महिलाओं को सुरक्षित रेल यात्रा सुनिश्चित करानेे के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व मध्य रेल द्वारा रेल मदद एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिला रेल यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े प्राप्त प्रत्येक मामलों को काफी गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। सोशल मीडिया पर प्राप्त शिकायत के आलोक में दिनांक 20.03.2023 को महिला रेल यात्रियों के लिए आरक्षित कोच में यात्रा करने वाले पुरूष यात्रियों की धर-पकड़ के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। साथ ही दिव्यांगजन के लिए आरक्षित कोच में यात्रा करने वालों पर भी कड़ी निगाह रखी गयी।
महिला रेल यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोेच्च प्राथमिकता देते हुए दिनांक 20.03.2023 को चलाए गए विशेष अभियान में पूर्व मध्य रेल के रेल सुरक्षा बल द्वारा एक दिन में रेलवे एक्ट 162 के तहत् महिला यात्रियों के लिए आरक्षित कोच में यात्रा करते हुए 629 पुरूष यात्रियों को पकड़ा गया। इसी तरह रेलवे एक्ट 155 के तहत् दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित कोच में यात्रा करते हुए 277 लोगों को पकड़ा गया। इन लोगों से दण्डस्वरूप 02 लाखा 11 हजार रूपए प्राप्त हुए। पूर्व मध्य रेल द्वारा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
(वीरेन्द्र कुमार)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी।
0 Comments