चालू वित्तीय वर्ष के फरवरी माह तक स्टेशनों पर गंदगी फैलाते हुए 4306 यात्री पकड़े गये तथा उनसे जुर्माने के रूप में 9.63 लाख से ज्यादा रुपये वसूल किये गये


हाजीपुर: 23.03.2023। पूर्व मध्य रेल द्वारा ट्रेनों एवं स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने हेतु हर संभव कदम उठा रही है और यात्रियों से ट्रेनों एवं स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपेक्षा करती है। फिर भी कुछ यात्रियों द्वारा ट्रेनों एवं स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाते हैं। इसे रोकने हेतु पूर्व मध्य रेल द्वारा गंदगी फैलाने वाले यात्रियों से जुर्माना भी वसूल किया जाता है।

वित्तीय वर्ष 2022-23 में अप्रैल, 2022 से फरवरी, 2023 तक 4306 यात्रियों को ट्रेनों एवं स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाते हुए पकड़ा गया तथा उनसे जुर्माने के रूप में 09 लाख 63 हजार 500 रूपये वसूल किये गये। 

जबकि केवल फरवरी माह में पूर्व मध्य रेल द्वारा ट्रेनों एवं स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाते हुए 245 यात्रियों को पकड़ा गया तथा उनसे जुर्माने के रूप में 56 हजार 500 रुपये वसूल किये गये।

(वीरेन्द्र कुमार)

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी।



                                           

                                          

Comments