भारतीय रेल के सभी मंडलों में अब तक का सर्वाधिक माल लदान
हाजीपुर: 30.03.2023। माल लदान के क्षेत्र में पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल द्वारा एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया। चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में आज दिनांक 30.03.2023 के 15.30 बजे तक 170 मीलियन टन माल लदान का किया गया है जो भारतीय रेल के किसी भी मंडल द्वारा एक वित्तीय वर्ष में अब तक किया गया सर्वाधिक माल लदान है।
विदित हो कि पिछले वित्तीय वर्ष 2021-22 में धनबाद मंडल द्वारा 158.82 मीलियन टन माल का लदान किया गया था जो बिलासपुर मंडल द्वारा किये गये 159.55 मीलियन टन लदान के बाद भारतीय रेल के सर्वाधिक माल लदान में करने वाले मंडलों में द्वितीय स्थान था।
(वीरेन्द्र कुमार)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी।
0 Comments