बलिया : थाना बांसडीह पुलिस द्वारा फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करने व बैंक से ऋण लेने वाले 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार


बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री राजकरन नय्यर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 26.03.2023 को थाना बांसडीह के निरीक्षक अपराध श्री अमित कुमार सिंह मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 23.03.2023 को थाना बांसडीह पर पंजीकृत मु0अ0सं0144/23 धारा 419/420/467/468/471/506 भादवि0 से संबंधित 03 नफर अभियुक्तगणों 1.रमाशंकर पुत्र मथुरा सिंह निवासी विद्या भवन नरायनपुर थाना बांसडीह बलिया 2. बिजेन्द्र राम पुत्र लक्ष्मण प्रसाद निवासी कस्बा बांसडीह थाना बांसडीह बलिया को बांसडीह बलिया स्टैण्ड के पास दुर्गा मंदिर के पास से व विवेचना के क्रम में प्रकाश में आये अभियुक्त 3. मुकेश यादव पुत्र हरेराम यादव निवासी हसनपुरा थाना सहतवार बलिया को केवरा चट्टी के पास से गिरफ्तार किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

*संक्षिप्त विवरण:--* उल्लेखनीय है कि दिनांक 23.03.2023 को ग्राम खादीपुर बांसडीह जनपद बलिया के रहने वाले शिकायतकर्ता ने प्रार्थना पत्र दिया था कि उनकी नानी तिलेश्वरी देवी जिनका निधन 01.06.1984 को ही हो गया था उनके नाम का फर्जी आधार कार्ड व पैन कार्ड बनवार दिनांक 01.11.2022 को अभियुक्तगणों द्वारा मृतक महिला तिलेश्वरी देवी के स्थान पर दूसरी महिला को खड़ा कर फर्जी तरीके से बैनामा किया गया तथा बैनामा के उपरांत इंडियन बैंक, शाखा बासंडीह से ऋण प्राप्त किया गया है जिस संबंध में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना बांसडीह पर कुल 05 नामजद व 01 अज्ञात के विरुद्ध मु0अ0सं0144/23 धारा 419/420/467/468/471/506 भादवि0 पंजीकृत कर प्रकरण की जांच व अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही थी जिस क्रम में आज मुकदमा उपरोक्त से संबंधित 02 नामजद व 01 प्रकाश में आये अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगणों का नाम पता:-*

1. रमाशंकर पुत्र मथुरा सिंह निवासी विद्या भवन नरायनपुर थाना बांसडीह बलिया। 

2. बिजेन्द्र राम पुत्र लक्ष्मण प्रसाद निवासी कस्बा बांसडीह थाना बांसडीह बलिया।

3. मुकेश यादव पुत्र हरेराम यादव निवासी हसनपुरा थाना सहतवार बलिया।

*संबंधित अभियोग :-* 

1. मु0अ0सं0144/23 धारा 419/420/467/468/471/506 भादवि0 थाना बांसडीह जनपद बलिया।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :-*

1. निरीक्षक अपराध श्री अमित कुमार सिंह थाना बांसडीह जनपद बलिया।

2. हे0का0 दिनेश यादव थाना बांसडीह जनपद बलिया।

3. का0 शशांक यादव थाना बांसडीह जनपद बलिया।



Comments