थाना रसड़ा पुलिस टीम द्वारा पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार


बलिया। पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री राज करन नय्यर द्वारा वांछित/वारन्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रसड़ा पुलिस को मिली सफलता।

आज दिनांक 14.03.2023 को अपराध निरीक्षक निहार नन्दन कुमार मय फोर्स द्वारा थाना रसड़ा पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 360/2022 धारा 376 भादवि0 व 3/4 पाक्सो एक्ट व 67/67क सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम थाना रसडा बलिया से सम्बन्धित अभियुक्त  बिपिन चौहान पुत्र कमलेश चौहान निवासी सरजापुर थाना नगरा जनपद बलिया को मुखबिर की सूचना के आधार पर रोड़वेज बस स्टैण्ड रसड़ा के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है। 

*अभियुक्त का नाम पता-*

1. बिपिन चौहान पुत्र कमलेश चौहान निवासी सरजापुर थाना नगरा जनपद बलिया  

*सम्बन्धित अभियोग-*

1. मु0अ0सं0- 360/2022 धारा 376 भादवि0 व 3/4 पाक्सो एक्ट व 67/67क आईटी एक्ट थाना रसडा बलिया।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

1. अ.नि. निहारनन्दन कुमार थाना थाना रसडा जनपद बलिया। 

2. का. श्यामनरायण चौधरी थाना रसड़ा जनपद बलिया।

*सोशल मीडिया सेल*

*जनपद बलिया।*



Post a Comment

0 Comments