बलिया : थाना नगरा जनपद बलिया पुलिस द्वारा पाक्सों एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार


बलिया। पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री राजकरन नय्यर द्वारा अपराध के समूल उन्मूलन एवं आपराधियो पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री एस.एन. वैस के कुशल निर्देशन में दिनांक 10.03.2023 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 76/2023 धारा 363, 366 भादवि व 16/17 पाक्सो एक्ट व 3(2)V, 3(2)Va SC/ST एक्ट के अभियुक्त के गिरफ्तारी के क्रम में बृजेश सिंह थानाध्यक्ष नगरा मय फोर्स के देखभाल क्षेत्र व तलाश वांछित/ वारण्टी चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के क्षेत्र में मामूर थे कि आज दिनांक 15.03.2023 को जरिए मुखविर सूचना के आधार पर अभियुक्त अरूण गुप्ता पुत्र स्व0 विक्रमा गुप्ता निवासी कुड़सर थाना हलधरपुर जनपद मऊ को घोघरा पुलिया के पास हिरासत पुलिस में लिया गया अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए  मा0 न्यायालय बलिया भेजा जा रहा है।

*नाम पता  गिरफ्तार अभियुक्त-*

1. अरूण गुप्ता पुत्र स्व0 विक्रमा गुप्ता निवासी कुड़सर थाना हलधरपुर जनपद मऊ।

*सम्बन्धित अभियोग-*

मु0अ0सं0 76/2023 धारा 363, 366 भादवि व 16/17 पाक्सो एक्ट व 3(2)V, 3(2)Va SC/ST एक्ट थाना नगरा जनपद बलिया।

*गिरफ्तार करने वाली टीम-*

1. बृजेश सिंह थानाध्यक्ष थाना नगरा जनपद बलिया। 

2. का0 चन्दन यादव थाना नगरा जनपद बलिया। 

3. का0 सूरज निषाद थाना नगरा जनपद बलिया। 

*सोशल मीडिया सेल*

*जनपद बलिया।*



Post a Comment

0 Comments