लखनऊ मंडल में एनआई कार्य के कारण पूर्व मध्य रेल की ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव

 


हाजीपुर: 20.02.2023। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के डालीगंज-बादशाहनगर-गोमतीनगर-मल्हौर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य हेतु प्री-एनआई/एनआई के मद्देनजर निम्नलिखित गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन, नियंत्रण एवं पुनर्निधारण निम्नवत् किया गया है:

निरस्तीकरण: 

1. गोमतीनगर से 20 एवं 27 फरवरी, 2023 को चलने वाली 15078 गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

2. कामाख्या से 21 एवं 28 फरवरी, 2023 को चलने वाली 15077 कामाख्या-गोमतीनगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

3. लखनऊ जं. से 01 से 03 मार्च, 2023 तक चलने वाली 12530 लखनऊ जं.-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

4. पाटलीपुत्र से 01 से 03 मार्च, 2023 तक चलने वाली 12529 पाटलीपुत्र-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

5. बरौनी से 01 से 03 मार्च, 2023 तक चलने वाली 15203 बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 

6. लखनऊ से 02 से 04 मार्च, 2023 तक चलने वाली 15204 लखनउ-बरौनी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

7. मुजफ्फरपुर से 23 फरवरी एवं 02 मार्च, 2023 को चलने वाली 15269 मुजफ्फरपुर-साबरमती एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

8. साबरमती से 25 फरवरी एवं 04 मार्च, 2023 को चलने वाली 15270 साबरमती-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

9. ग्वालियर से 22 फरवरी से 02 मार्च, 2023 तक चलने वाली 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

10. बरौनी से 23 फरवरी से 03 मार्च, 2023 तक चलने वाली 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

मार्ग परिवर्तन:

1. नई दिल्ली से 21 फरवरी से 03 मार्च, 2023 तक चलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-सीतापुर-मुरादाबाद-बुढ़वल के रास्ते चलायी जायेगी।

2. दरभंगा से 21 फरवरी से 03 मार्च, 2023 तक चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर-मुरादाबाद-गाजियाबाद के रास्ते चलायी जायेगी।

3. बरौनी से 21 फरवरी से 03 मार्च, 2023 तक चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर-मुरादाबाद-गाजियाबाद के रास्ते चलायी जायेगी।

4. नई दिल्ली से 20 फरवरी से 02 मार्च, 2023 तक चलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-मुरादाबाद-सीतापुर-बुढ़वल के रास्ते चलायी जायेगी।

5. एर्नाकुलम से 24 फरवरी 2023 को चलने वाली 12522 एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मानकनगर-लखनऊ-मल्हौर के रास्ते चलायी जायेगी।

6. बरौनी से 27 फरवरी, 2023 को चलने वाली 12521 बरौनी-एर्नाकुलम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मल्हौर-लखनऊ-मानकनगर  के रास्ते चलायी जायेगी।

7. नई दिल्ली से 27 फरवरी से 02 मार्च, 2023 तक चलने वाली 12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मानकनगर-लखनऊ-मल्हौर के रास्ते चलायी जायेगी।

8. कटिहार से 02 मार्च, 2023 को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मल्हौर-लखनऊ-मानकनगर के रास्ते चलायी जायेगी।

9. चंडीगढ़ से 22, 26 फरवरी एवं 01 मार्च, 2023 को चलने वाली 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रोजा-सीतापुर-बुढ़वल के रास्ते चलायी जायेगी।

10. अमृतसर से 24 फरवरी, 2023 को चलने वाली 15934 अमृतसर-न्यूतिनसुकिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखनऊ-सुल्तानपुर-जफ़राबाद के रास्ते चलायी जायेगी।

शार्ट टर्मिनेषन/ऑरिजनेशन:

1. पाटलिपुत्र से 24 फरवरी, 2023 को चलने वाली 03219 पाटलिपुत्र-गोमतीनगर विशेष गाड़ी अयोध्या कैण्ट में यात्रा समाप्त करेगी।

2. गोमतीनगर से 25 फरवरी, 2023 को चलने वाली 03220 गोमतीनगर-पाटलिपुत्र विशेष गाड़ी अयोध्या कैण्ट से चलायी जायेगी।

पुनर्निधारण:

1. बरौनी से 27 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 12521 बरौनी-एर्नाकुलम एक्सप्रेस बरौनी से 180 मिनट रि-शिड्यूल कर चलायी जायेगी।

2. एर्नाकुलम से 24 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 12522 एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस एर्नाकुलम से 180 मिनट रि-शिड्यूल कर चलायी जायेगी।

नियंत्रित कर चलायी जाने वाली ट्रेन:

1. कटिहार से 21, 22, 27 एवं 28 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस मार्ग में 20 एवं 21 फरवरी को 40 मिनट, 22 फरवरी को 90 मिनट, 27 फरवरी को 120 मिनट एवं 28 फरवरी 75 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।

2. मुजफ्फरपुर से 26 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस मार्ग में 150 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।

(वीरेन्द्र कुमार)

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी।



Post a Comment

0 Comments