खण्ड विकास अधिकारी अपनी पूरी प्रतिभा दिखाते हुए नवाचार करके दिखाएं : श्री केशव प्रसाद मौर्य


विकास की हर योजना के केंद्र में रहते हैं खंड विकास अधिकारी।

खण्ड विकास अधिकारी अपने ब्लॉक को बनाएं आदर्श ब्लॉक।

अपने ब्लॉक क्षेत्र की विकास से संबंधित हर समस्या का समाधान करें, खण्ड विकास अधिकारी

अपनी कलम और वाणी से ग्रामीण जनता को सामाजिक सरोकारों से जोड़े।

खंड विकास अधिकारी गांव और गरीब के विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारें।

प्रधानमंत्री जी के विजन और मुख्यमंत्री जी की अगुवाई में चलाए जा रही विकास योजनाओं को पहनायें अमलीजामा।

डबल इंजन सरकार में विकास का बना है, अनुकूल वातावरण।

विकास युक्त, भ्रष्टाचार मुक्त अपराधमुक्त बनाना है. उत्तर प्रदेश।

 उत्तर प्रदेश को बनाना है सर्वोत्तम प्रदेश।

 लक्ष्य तय करें, रणनीति बनाएं, मन से काम करें मिलेगी कामयाबी।

आत्मनिर्भर ग्राम, बनेंगे, तभी आत्मनिर्भर ब्लॉक बनेंगे, तभी उत्तर प्रदेश और भारत बनेगा आत्मनिर्भर।

प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में दिए गए लगभग 36 लाखआवास।

प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जाए बुनियादी सुविधाएं।

महिला सशक्तिकरण व स्वावलंबन के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर करें फोकस।

2047 तक भारत को हर हाल में विकसित देश बनाना है।

प्रत्येक शुक्रवार को प्रत्येक ब्लॉक की 2 ग्राम पंचायतों में हो रही ग्राम चौपालों का व्यापक स्तर पर कराया जाए प्रचार प्रसार।

अधिकारी अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों को भी समझें।

सरकार की मंशा और जन भावनाओं के अनुरूप अपने दायित्वों का करें निर्वहन।

ग्राम विकास संस्थान में प्रशिक्षण व अन्य इवेंट पर भेंट की जाए पुस्तकें।                     

लखनऊ: 16 फरवरी 2023। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि खण्ड विकास अधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी व कर्तव्य परायणता के साथ निर्वहन करें। श्री केशव प्रसाद मौर्य आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान बख्शी का तालाब में आयोजित खंड विकास अधिकारियों के प्रशिक्षण सत्र के समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। सम्बोधन से पूर्व उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया। उन्होंने संस्थान का गहन व सघन निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को व्यापक दिशा निर्देश दिए।


उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि खंड विकास अधिकारी विकास की हर योजना के केंद्र में रहते हैं। खण्ड विकास अधिकारी अपने ब्लॉक को आदर्श ब्लॉक बनायें। अपने ब्लॉक क्षेत्र की विकास से संबंधित हर समस्या का समाधान करें। अपनी कलम और वाणी की ताकत से ग्रामीण जनता को सामाजिक सरोकारों से जोड़े।


खंड विकास अधिकारी गांव और गरीब के विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारें। प्रधानमंत्री जी के विजन और मुख्यमंत्री जी की अगुवाई में चलाए जा रहे विकास योजनाओं को अमलीजामा पहनायें। डबल इंजन सरकार में विकास का अनुकूल वातावरण बना है। विकास युक्त, भ्रष्टाचार मुक्त अपराधमुक्त उत्तर प्रदेश‌बनाना है। उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाना है। खण्ड विकास अधिकारी लक्ष्य तय करें, रणनीति बनाएं, मन से काम करें कामयाबी जरूर मिलेगी।


उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने ओजस्वी व सारगर्भित उद्बोधन में जहां खण्ड विकास अधिकारियों में नयी ऊर्जा व नये उत्साह का संचार किया, वहीं देश व समाज के प्रति उनके दायित्वों का बोध भी कराया। कहा कि आत्मनिर्भर ग्राम, बनेंगे, तभी आत्मनिर्भर ब्लॉक बनेंगे, तभी उत्तर प्रदेश और भारत आत्मनिर्भर बनेगा। कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण में लगभग 36 लाख आवास दिए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी लाभार्थियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। कहा कि महिला सशक्तिकरण व स्वावलंबन के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर विशेष रूप से फोकस करें। 2047 तक भारत को हर हाल में विकसित देश बनाना है।

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक शुक्रवार को प्रत्येक ब्लॉक की 2 ग्राम पंचायतों में हो रही ग्राम चौपालों का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कराया जाए।

अधिकारी अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों को भी समझें। सरकार की मंशा और जन भावनाओं के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करें। ग्राम्य विकास संस्थान में प्रशिक्षण व अन्य इवेंट पर पुस्तकें भेंट की जांए।खण्ड विकास अधिकारी अपनी पूरी प्रतिभा दिखाते हुए नवाचार करके दिखाएं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों में क्षमता संवर्धन और सभी आवश्यक नियमों व कानूनों की जानकारी दी जा रही है, जो बहुत ही सराहनीय उन्होंने कहा प्रशिक्षण अपने उद्देश्यों में कामयाब हो रहा है और बेहतर से बेहतर कार्य किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संस्थान का अपना विशेष महत्व है, और इसे विस्तारित की जाने की आवश्यकता है ।कहा कि देश आज दुनिया की पांचवी अर्थव्यवस्था बन गया और तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। हम सबको मिलकर अच्छा से अच्छा परिणाम देना है। उपमुख्यमंत्री ने कहा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 33 लाख करोड़ से अधिक के प्रस्ताव आए हैं, इन प्रस्तावों को धरातल पर उतारने में भी खंड विकास अधिकारी भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें। उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खण्ड विकास अधिकारियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

समारोह को प्रमुख सचिव, ग्राम्य विकास श्री हिमांशु कुमार महानिदेशक पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान श्री राजेश कुमार सिंह, संस्थान के अपर निदेशक श्री बी डी चौधरी ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री राकेश रंजन ने किया। इस अवसर पर डा सुरेश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बी एल यादव

सूचना अधिकारी।



Comments