वाराणसी, 08 फरवरी, 2023: रेलवे प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता संरक्षा है। भारतीय रेलवे में संरक्षा कार्ययोजना विकसित किया जाना है तथा संरक्षा में सुधार के प्रयास में लघु, मध्यम एवं लम्बी अवधि की कार्ययोजना तैयार करने के परिप्रेक्ष्य में प्रमुख मुख्य कार्यकारी निदेशक/संरक्षा, रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली श्री अमित वरदन ने 07 एवं 08 फरवरी, 2023 को गोरखपुर क्षेत्र में संरक्षा निरीक्षण किया तथा 07 फरवरी, 2023 को इंजीनियरिंग विभाग के सभा कक्ष में आयोजित संरक्षा कार्यशाला में प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री मुकेश मेहरोत्रा, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, लखनऊ, इज्जतनगर एवं वाराणसी तथा मुख्यालय एवं मंडल स्तर के अन्य संरक्षा अधिकारियों के साथ संरक्षा पर विमर्श किया।
संरक्षा कार्यशाला का शुभारम्भ प्रमुख मुख्य कार्यकारी निदेशक/संरक्षा, रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली श्री अमित वरदन ने 07 फरवरी, 2023 को किया। कार्यशाला में प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री मुकेश मेहरोत्रा ने रेल संरक्षा, पिछले दो संरक्षा अभियानों के दौरान पायी गयी कमियों का विष्लेषण, संरक्षा श्रेणी कर्मचारियों का प्रशिक्षण एवं संरक्षा सामग्री, आपदा प्रबन्धन उपकरणों की पर्याप्तता, प्रशिक्षण एवं तैयारी, संरक्षा में सुधार के सुझाव तथा संरक्षा कार्य योजना विकसित करने के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया एवं संरक्षा अधिकारियों से विचार-विमर्ष किया। चर्चा के दौरान श्री वरदन ने कहा कि पायी गयी कमियों को दूर करने तथा आने वाली समस्याओं के निदान हेतु किये जा रहे कार्यों से महाप्रबन्धक महोदय को विशेष रूप से अवगत कराया जाय। कार्यशाला में लखनऊ, इज्जतनगर एवं वाराणसी मंडलों के वरिष्ठ संरक्षा अधिकारियों द्वारा संरक्षा के विषेष मदों पर प्रस्तुतीकरण दी। 07 फरवरी, 2023 को श्री वरदन ने संरक्षा अधिकारियों के साथ गोरखपुर स्टेशन यार्ड, रूट रिले इंटरलाॅकिंग बिल्डिंग, क्रू लाॅबी, रनिंग रूम, प्वाइंट्स तथा क्रासिंग का गहन संरक्षा निरीक्षण किया तथा सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिये।
08 फरवरी, 2023 को संरक्षित रेल परिवहन, यात्रियों की सुरक्षा तथा यात्री सुविधाओं के समुचित प्रबंधन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रमुख्य कार्यकारी निदेशक/संरक्षा, रेलवे बोर्ड नई दिल्ली श्री अमित वरदन द्वारा संरक्षा के दृष्टिकोंण से कुसम्ही स्टेशन एवं निकटवर्ती समपार फाटकों का संरक्षा निरीक्षण किया।
श्री अमित वरदन ने कुसम्ही स्टेशन पर संरक्षा उपकरणों, अनुरक्षण रजिस्टर, ट्रेन परीक्षण सुविधा, ब्लॉक यंत्र, कैंसिलेशन विडर काउन्टर, लीवर लॉक, क्रैंक हैन्डिल, स्टेशन पैनल, रिले रूम की ड्यूल लॉकिंग, आई पी एस रूम, अग्निशमन उपकरण, प्वाइंट्स एवं क्रासिंग रजिस्टर, विद्युत चाभी स्थानान्तरण प्रणाली, चेतावनी बोर्ड एवं परिचालनिक व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कुसम्ही स्टेशन के पूर्वी एवं पश्चिमी केबिन पर स्थित समपार फाटकों पर संरक्षा सम्बंधित निरीक्षण किया जिसके अंतर्गत उन्होंने लीवर लॉक, बूम लॉकिंग, प्राइवेट नम्बर स्थानान्तरण रजिटर, ई के टी, सेफ्टी चेन, पटाखा संकेत एवं हैण्ड लैम्प सिग्नलों की जाँच की। उन्होंने कुसम्ही-सरदार नगर रेल खण्ड पर सरदार नगर से कनेक्टेड समपार फाटक सं-151 सी. का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संरक्षा के सभी मानदंडों का परीक्षण करते हुए गेट पर उपलब्ध संरक्षा उपकरणों की जाँच की साथ ही समपार पर कार्यरत गेट मैन से फाटक टूटने अथवा फेल होने की दशा में बरती जाने वाली संरक्षा सावधानियाँ एवं कार्यप्रणाली पर संरक्षा प्रश्न पूछा और यथोचित उत्तर पाकर संतुष्ट हुए।
इस अवसर पर प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री मुकेश मेहरोत्रा, उप मुख्य संरक्षा अधिकारी (इंजी) श्री विल्सन लागुन, उप मुख्य संरक्षा अधिकारी (विद्युत) श्री मनोज मिश्रा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) श्री राहुल श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री आशुतोष शुक्ला, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रथम श्री ऋषि श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर द्वितीय श्री यशवीर सिंह समेत मंडल के वरिष्ठ पर्यवेक्षक एवं स्टेशन के कर्मचारी उपस्थित थे।
(पंकज कुमार सिंह)
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी
सम्पादक/ब्यूरो प्रमुख, गोरखपुर।
0 Comments