सहयोग विकास समिति द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान

 


लखनऊ। आज सहयोग विकास समिति द्वारा इंदिरा नगर में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत् सरस्वती बालिका इंटर कालेज, डी ब्लॉक में शिविर आयोजित किया गया, इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष धीरज गिहार ने बताया कि कालेज के सैकड़ों लोगों और बच्चों को फाइलेरिया की दवा खिलाई गई। कालेज की प्रबंधिका रीति प्रकाश कुशवाहा, अस्पताल प्रशासन की ओर से रिंकी शर्मा, वंदना गिहार प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, संरक्षक नितिन चौधरी, कुंवर चंद्र त्रिपाठी, रमाकांत गुप्ता, सुरेंद्र कुमार सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, प्रदेश संयोजक शरद मेहरोत्रा, प्रदेश महासचिव सुनील रावत, प्रदेश प्रवक्ता किशन लाल यादव, मीडिया प्रभारी संजीव श्रीवास्तव आदि विशिष्ट पदाधिकारीगणो ने सराहनीय योगदान दिया।


इस अवसर पर वंदना गिहार प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ने बच्चों को फाइलेरिया से मुक्ति के लिए दवाओं के सेवन पर जोर दिया, जिससे इस लाइलाज बीमारी को रोका जा सके।


प्रदेश अध्यक्ष धीरज गिहार ने बताया कि सहयोग विकास समिति द्वारा इंदिरा नगर में विभिन्न स्थानों पर लगातार कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं, लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने के लिए संस्था दृढ़ संकल्पित है। इसके लिए सफाई व्यवस्था और पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था पर भी सहयोग विकास समिति द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है।




Comments