हाजीपुर- 15.02.2023। महाप्रबंधक श्री अनुपम शर्मा की अध्यक्षता में आज दिनांक 15.02.2023 को मुख्यालय स्थित सभाकक्ष में ईस्ट सेन्ट्रल कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ रेल हित, कर्मचारी कल्याण संबंधी कार्यों पर विचार-विमर्श एवं सुझावों के आदान प्रदान हेतु स्थायी वार्ता तंत्र (Permanent Negotiating Machinery-PNM) की वर्ष 2023 की प्रथम बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री जे.के.पी. सिंह एवं सभी विभागों के प्रधान विभागाध्यक्षगण तथा अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर अपने संबोधन में महाप्रबंधक महोदय ने कहा कि कर्मचारी हित अति महत्वपूर्ण है एवं रेल प्रशासन इसके लिए प्रतिबद्ध है। महाप्रबंधक महोदय ने प्रशासन के साथ सहयोगात्मक रवैये के लिए कर्मचारी यूनियन के प्रति आभार प्रकट करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि रेलकर्मी के अथक परिश्रम से पूर्व मध्य रेल आने वाले समय में नई ऊंचाई प्राप्त करने में सफल रहेगा।
बैठक में कर्मचारी हित से जुड़े कई मुद्दों पर गहन चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया। महाप्रबंधक महोदय ने कर्मचारी यूनियन के सुझाव को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक एवं त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि रेल हित एवं कर्मचारी कल्याण हेतु हर प्रकार की व्यवस्थाएं की जाएगी जिससे रेलकर्मी एवं उनके परिवारजन को सुविधा हो।
ईस्ट सेन्ट्रल कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष श्री डी0के0 पाण्डेेय, महामंत्री श्री एस0एन0पी0 श्रीवास्तव एवं यूनियन के मुख्यालय एवं मंडल के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे तथा अपना मंतव्य रखा।
(वीरेन्द्र कुमार)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी।
0 Comments