हाजीपुर - 31.01.2023। यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे द्वारा गया-कोडरमा-बोकारो-रांची-बिला सपुर-रायपुर-नागपुर के रास्ते पटना और सिकंदराबाद/हैदराबाद के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। इन स्पेशल ट्रेनों के प्रति यात्रियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए रेलवे द्वारा इनके परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है।
1. गाड़ी संख्या 03253 पटना-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन - पटना और सिकंदराबाद के बीच गाड़ी संख्या 03253 पटना-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन का परिचालन सप्ताह के दो दिन प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को किया जा रहा है श। इसके परिचालन में 17 फेरे की वृद्धि करते हुए अब 01.02.2023 से 29.03.2023 तक चलाने का निर्णय लिया गया है।
2. गाड़ी संख्या 07256 सिकंदराबाद-पटना स्पेशल ट्रेन - सिकंदराबाद और पटना के बीच गाड़ी संख्या 07256 सिकंदराबाद-पटना स्पेशल ट्रेन का परिचालन सप्ताह में एक दिन प्रत्येक शुक्रवार को किया जा रहा है। इसके परिचालन में 09 फेरे की वृद्धि करते हुए अब 03.02.2023 से 31.03.2023 तक चलाने का निर्णय लिया गया है।
3. गाड़ी संख्या 07255 हैदाराबाद-पटना स्पेशल ट्रेन - हैदराबाद और पटना के बीच गाड़ी संख्या 07255 हैदराबाद-पटना स्पेशल ट्रेन का परिचालन सप्ताह में एक दिन प्रत्येक बुधवार को किया जा रहा है। इसके परिचालन में 08 फेरे की वृद्धि करते हुए अब 08.02.2023 से 29.03.2023 तक चलाने का निर्णय लिया गया है।
(वीरेन्द्र कुमार)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी।

