लखनऊ मंडल : इण्टर डिपार्टमेण्टल लीग (T-20 क्रिकेट) में आज सिग्नल टावर्स ने इलेक्ट्रिक पॉवर को 18 रनों से किया पराजित


लखनऊ 17 जनवरी 2023। पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल क्रीड़ा संघ के तत्वाधान में आज ऐशबाग रेलवे स्टेडियम में आयोजित लीग में खेले गए मैच में इलेक्ट्रिक पॉवर ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। सिग्नल टावर्स ने पहले खेलते हुए निर्धारित ओवर 20 ओवरों में 06 विकेट पर 165 रन बनाये। जिसमें विवके यादव ने सर्वाधिक 54 रन, अंकुर श्रीवास्तव ने 33 व पंकज ने 23 रनों का योगदान किया। इलेक्ट्रिक पॉवर की ओर से गेंदबाज करते हुए मुकेश ने 02, लखन मीना, शशिकांत व संजीत कुमार ने 01-01 विकेट प्राप्त किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलेक्ट्रिक पॉवर ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट पर 147 रन ही बना सकी। जिसमें जितेन्द्र से सर्वाधिक ने 55 रन, जय प्रताप ने 44 लखन मीना ने नाबाद 17 रनों का योगदान दिया। सिग्नल टावर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए अंकुर श्रीवास्तव व विवके पाण्डेय ने 01-01 विकेट हासिल किये। सिग्नल टावर्स ने इलेक्ट्रिक पॉवर को 18 रनों से पराजित किया।

टूर्नामेन्ट के दूसरा मैच में सिक्योरिटी हंटर्स व इलेक्ट्रिकल वारियर्स के मध्य खेला गया। सिक्योरिटी हंटर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 07 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाये। जिसमें अमित सिंह  ने 50 रन, राम आशीष यादव ने 42 रन, कमल कुमार ने 26 व अखिलेश ने 24 रनों का योगदान दिया। इलेक्ट्रिकल वारियर्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अष्टभुजा सिह व मिथलेश शाह ने 02-02 विकेट एवं सुरज सिंह व तारिक हुसैन ने 01-01 विकेट प्राप्त किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलेक्ट्रिकल वारियर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 08 विकेट खोकर 158 रन ही बना सकी। इलेक्ट्रिक वारियर्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अष्टभुजा सिंह ने 41, प्रेम पासवान ने 26 रन, नीरज ने नाबाद 22 व तारिक हुसैन ने 17 रनों का योगदान दिया। सिक्योरिटी हंटर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए कमल मिश्रा ने 03 विकेट, रामआशीष व रोहित ने 02 विकेट प्राप्त किये।

सिक्योरिटी हंटर्स ने इलेक्ट्रिकल वारियर्स को 20 रनों से हराकर मैच जीत लिया। 

जनसम्पर्क अधिकारी                                                    पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ।      


                                          


                                                     



                                                      

Comments