पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती भारती शर्मा द्वारा केंद्रीय चिकित्सालय, पटना में भर्ती मरीज़ों को किया गया कंबल भेंट
हाजीपुर-27.01.2023। 74वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर दिनांक 26.01.2023 को पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, हाजीपुर की अध्यक्षा श्रीमती भारती शर्मा द्वारा संगठन की ओर से केंद्रीय चिकित्सालय, पटना में भर्ती मरीज़ों को कंबल भेंट किया गया।
इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की सचिव श्रीमती सीमा गोयल एवं कोषाध्यक्षा श्रीमती श्रुती मिश्रा भी उपस्थित थीं।
(वीरेन्द्र कुमार)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी।
0 Comments