वाराणसी मंडल : माघ मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये चलाई जायेंगी मेला विशेष गाड़ियां


वाराणसी 04 जनवरी, 2023; रेलवे प्रशासन द्वारा मकर संक्रान्ति एवं माघ मेला में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये निम्नलिखित मेला विशेष गाड़ियां निम्नवत चलाई जायेंगी। 

05109 बनारस-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी 05, 14, 20 एवं 25 जनवरी तथा 04 तथा 17 फरवरी, 2023 को बनारस से 22.30 बजे प्रस्थान कर भूलनपुर से 22.36 बजे, हरदत्तपुर से 22.43 बजे, राजा तालाब से 22.56 बजे, बहेरवा हाल्ट से 23.04 बजे, निगतपुर से 23.09 बजे, कछवा रोड 23.17 बजे, कटका से 23.26 बजे, माधोसिंह से 23.45 बजे, अहिमनपुर से 23.52 बजे, अलमऊ हाल्ट से 23.58 बजे, दूसरे दिन ज्ञानपुर रोड से 00.13 बजे, सराय जगदीश से 00.22 बजे, जंगीगंज से 00.27 बजे, अतरौरा से 00.34 बजे, भिटी से  00.45 बजे, हंडिया खास से 00.59 बजे, सैदाबाद से 01.08 बजे, रामनाथपुर से 01.18 बजे तथा झूंसी से 01.48 बजे छूटकर प्रयागराज रामबाग 02.20 बजे पहुंचेगी। 

वापसी यात्रा में 05110 प्रयागराज रामबाग-बनारस अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी 06, 15, 21, 26 जनवरी तथा 05 एवं 18 फरवरी, 2023 को प्रयागराज रामबाग से 07.20 बजे प्रस्थान कर झूँसी से 07.45 बजे, रामनाथपुर से 07.58 बजे, सैदाबाद से 08.09 बजे, हंडिया खास से 08.17 बजे, भिटी से 08.26 बजे, अतरौरा से 08.33 बजे, जंगीगंज से 08.40 बजे, सराय जगदीश से 08.45 बजे, ज्ञानपुर रोड से 09.03 बजे, अलमऊ हाल्ट से 09.11 बजे, अहिमनपुर से 09.17 बजे, माधोसिंह से 09.33 बजे, कटका से 09.42 बजे, कछवा रोड से 09.51 बजे, निगतपुर से 10.04 बजे, बहेरवा हाल्ट से 10.10 बजे, राजा तालाब से 10.17 बजे, हरदत्तरपुर से 10.30 बजे तथा भूलनपुर से 10.41 बजे छूटकर बनारस 11.00 बजे पहुंचेगी।  इस गाड़ी की संचना में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10 तथा में एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 12 कोच लगाये जायेंगे। 

05111 बनारस-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी 06, 15, 21 एवं 26 जनवरी तथा 05 तथा 18 फरवरी, 2023 को बनारस से 14.50 बजे प्रस्थान कर भूलनपुर से 14.53 बजे, हरदत्तपुर से 15.00 बजे, राजा तालाब से 15.08 बजे, बहेरवा हाल्ट से 15.16 बजे, निगतपुर से 15.30 बजे, कछवा रोड 15.44 बजे, कटका से 15.53 बजे, माधोसिंह से 16.02 बजे, अहिमनपुर से 16.09 बजे, अलमऊ हाल्ट से 16.15 बजे, ज्ञानपुर रोड से 16.22 बजे, सराय जगदीश से 16.31 बजे, जंगीगंज से 16.36 बजे, अतरौरा से 16.43 बजे, भिटी से  16.49 बजे, हंडिया खास से 17.00 बजे, सैदाबाद से 17.07 बजे, रामनाथपुर से 17.17 बजे तथा झूंसी से 17.33 बजे छूटकर प्रयागराज रामबाग 18.00 बजे पहुंचेगी। 

वापसी यात्रा में 05112 प्रयागराज रामबाग-बनारस अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी 06, 15, 21 एवं 26 जनवरी तथा 05 एवं 18 फरवरी, 2023 को प्रयागराज रामबाग से 11.00 बजे प्रस्थान कर झूंसी से 11.25 बजे, रामनाथपुर से  11.34 बजे, सैदाबाद से 11.45 बजे, हंडिया खास से 11.53 बजे, भिटी से 12.13 बजे, अतरौरा से 12.20 बजे, जंगीगंज से 12.27 बजे, सराय जगदीश से 12.32 बजे, ज्ञानपुर रोड से 12.40 बजे, अलमऊ हाल्ट से 12.48 बजे, अहिमनपुर से 12.54 बजे, माधोसिंह से 13.00 बजे, कटका से 13.09 बजे, कछवा रोड से 13.18 बजे, निगतपुर से 13.26 बजे, बहेरवा हाल्ट से 13.32 बजे, राजा तालाब से 13.39 बजे, हरदत्तरपुर से 13.47 बजे तथा भूलनपुर से 13.55 बजे छूटकर बनारस 14.15 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी की संचना में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10 तथा में एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 12 कोच लगाये जायेंगे।  

सभी यात्रियों को सरकार द्वारा जारी कोविड प्रोटोकाल का पालन करना आवश्यक है। 

*(पंकज कुमार सिंह)*                        

 मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी।



Comments