वाराणसी मंडल : मंडल रेल प्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय ने आज औड़िहार-सलेमपुर रेल खण्ड का किया विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण


वाराणसी, 21 जनवरी, 2023; मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी श्री रामाश्रय पाण्डेय ने आज 21 जनवरी, 2023 को मुख्य परियोजना प्रबंधक-3 (RVNL) रेल विकास लिमिटेड श्री वी के शुक्ला, उप मुख्य इंजीनियर/निर्माण, श्री पंकज सिंह, उप मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर/निर्माण आशुतोष पाण्डेय, एवं उप मुख्य विद्युत इंजीनियर/निर्माण श्री नितेश पाण्डेय, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री ए पी सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर तृतीय श्री अनुज वर्मा, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर द्वितीय श्री यशवीर सिंह वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण) श्री आर० एन० सिंह, वरिष्ठ विधुत इंजीनियर (आप) अनिल कुमार श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ औड़िहार-सलेमपुर  रेल खण्ड का विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। 


विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय ने इस खण्ड पर चल रही दोहरीकरण, विद्युतीकरण समेत अन्य निर्माण परियोजनाओं की प्रगति एवं विकास कार्यों के दौरान संरक्षा सुनिश्चित की।


अपने निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने सलेमपुर स्टेशन का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर सेफ्टी से जुड़े अभिलेखों की इन्ट्री, अनुरक्षण पुस्तिका, स्टेशन पैनल, सर्कुलेटिंग एरिया, टिकट काउंटर, प्लेटफार्म, यात्री हाल आदि क निरीक्षण किया तथा स्टेशन परिसर में स्थित हाई मास्ट लैम्प के बल्ब बदलने एवं प्लेटफार्मों पर यात्री शेड में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने हेतु संबंधित को निर्देश दिया।


इसके पूर्व उन्होंने बेल्थरा रोड स्टेशन का निरीक्षण किया था और स्टेशन की परिचलनिक व्यवस्था, यात्री सुख सुविधाओं एवं सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन के प्रवेश द्वार का ड्रेनेज ठीक करने एवं खाली पड़ी रेलवे भूमि पर पे एण्ड यूज शौचालय बनाने का निर्देश दिया।


इसके पूर्व मंडल रेल प्रबंधक ने मऊ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया, पे एण्ड यूज शौचालय, स्टेशन पैनल, प्लेटफार्म, यात्री आरक्षण केंद, फूड स्टाल, एक स्टेशन एक उत्पाद स्टॉल, वेंडरों के लाइसेंस एवं यात्री सुख सुविधाओं का निरीक्षण किया। इसके पश्चात मंडल रेल प्रबंधक ने इंदारा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया तथा इंदारा-दोहरीघाट रेल परियोजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यो कार्य योजना देखी एवं कार्य प्रगति की समीक्षा की।


अपने निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय ने औड़िहार-भटनी रेल खण्ड के विंडो ट्रेनिंग निरीक्षण के दौरान औड़िहार रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन की साफ सफाई, स्टेशन पैनल, स्टेशन अधीक्षक रूम में विकास कार्यों में लगे अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों से प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने औड़िहार में निर्माणाधीन तीन नए प्लेट फॉर्म, प्रतीक्षालय, अनारक्षित एवं आरक्षित टिकट काउन्टरों का निरीक्षण किया।


तदुपरान्त अपनी निरीक्षण स्पेशल ट्रेन से विंडो ट्रेनिंग निरीक्षण करते हुए माहपुर स्टेशन पहुँचे और स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने ने अपने अधिकारियों को अर्निंग बोर्ड तथा आस-पास बिखरे परित्यक्त सामानों को व्यवस्थित ठंग से रखने का आदेश दिया उसके बाद उन्होंने सेफ्टी हेतु पॉइंट न0 204 A का गेज परीक्षण किया तथा पाई गई कमियों हेतु संबंधित को कार्यवाही का आदेश दिया। तदुपरान्त मंडल रेल प्रबंधक  विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए  सादात स्टेशन  पहुंचे और सादात में स्टेशन पैनल, प्लेटफार्म, स्टेशन भवन तथा स्टेशन पर चल रहे कार्यों का गहन निरीक्षण किया उन्होंने ग्रामीण एवं मीडिया कर्मी को बताया कि औड़िहार-सादात रेलखण्ड का दोहरीकरण का कार्य एवं सेकेण्ड इंट्री गेट का निर्माण मार्च माह के अंत तक पूर्ण हों जायेगा। उन्होंने सादात रेलवे स्टेशन भवन की छत पर लगे सोलर प्लेटे का भी निरीक्षण किया।


इसके बाद निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक  ने दुल्लहपुर स्टेशन का निरीक्षण किया और स्टेशन भवन के मुख्य द्वार के बाहर यात्रियों की सुविधा हेतु अप्रोच रोड बनाने का निर्देश दिया। इसी क्रम में उन्होंने पिपरिडीह स्टेशन का भी निरीक्षण किया और स्टेशन पर रेलवे की भूमि पर से अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया। 


इसके पश्चात मंडल रेल प्रबंधक अपनी निरीक्षण स्पेशल से वाराणसी के लिए रवाना हुए।

*अशोक कुमार*                              

 जनसम्पर्क अधिकारी, वाराणसी।



Comments