वाराणसी मंडल : धूमधाम से मनाया गया 74वाँ गणतंत्र दिवस, डीआरएम श्री रामाश्रय पाण्डेय ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज


वाराणसी। मंडल रेल प्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय ने वाराणसी मंडल पर 74वाँ गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी, 2023 को पूर्वोत्तर रेलवे मिनी स्टेडियम, लहरतारा में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस समारोह में उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल के जवानों, रेलवे स्काउट एवं गाइड के सदस्यों तथा पूर्वोत्तर रेलवे विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत परेड की सलामी ली। इसके साथ ही परेड द्वारा राष्ट्र ध्वज को सलामी दी गयी। इस अवसर पर मुख्य परियोजना प्रबंधक (गति शक्ति) श्री कौशलेश सिंह, मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती सुजाता पाण्डेय समेत सभी शाखाधिकारी एवं भारी संख्या में रेलवे कर्मचारी उपस्थित थे। 


गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय  ने सभी को बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए कहा कि आज का दिन हम सभी को अपने संविधान के प्रति निष्ठा व्यक्त करने की प्रेरणा देता है।  


भारत के लिए गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि गौरव और सम्मान है। यह दिवस हर भारतीय का अभिमान है, अनगिनत लोगों की कुर्बानी के बाद भारत मां को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी, लेकिन उसे स्वतंत्रता का आकार 26 जनवरी 1950 को मिला, क्योंकि इसी दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। भारत का संविधान एक लिखित संविधान है। हमारे संविधान को बनने में 2 साल 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था। 395 अनुच्छेदों और 8 अनुसूचियों के साथ भारतीय संविधान दुनिया में सबसे बड़ा लिखित संविधान है। 26 जनवरी 1950 को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने गवर्नमेंट हाउस के दरबार हॉल में भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। भारत के पहले गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति गुरुपों थे। 


वर्ष 2022-23 में पूर्वोत्तर रेलवे ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। ये उपलब्धियों पूर्वोत्तर रेलवे के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संयुक्त प्रवागों का परिणाम है जिसके लिये आप सभी बधाई के पात्र हैं। मुझे आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि आप सभी के सामूहिक प्रयासों से पूर्वोत्तर रेलवे निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा और भारतीय रेल को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। आज वसंत पंचमी भी है, इस अवसर पर आप सभी को बसंत पंचमी की भी हार्दिक शुभकामनाएं। इस अवसर पर मंडल कला समिति एवं भारत स्काउट एण्ड गाइड जिला संघ के स्काउट एण्ड गाइडों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

*अशोक कुमार*

जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी।



Comments