वाराणसी मंडल : गणतंत्र दिवस पर मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती सुजाता पाण्डेय ने मंडल चिकित्सालय में मरीजों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना के साथ किया उपहार वितरित


वाराणसी। 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती सुजाता पाण्डेय एवं कार्यकारिणी की सदस्याओं ने पूर्वोत्तर रेलवे मंडल चिकित्सालय में भर्ती रोगियों के मरीजों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना के साथ उपहार वितरित किया। 


इसी क्रम में उन्होने मंडल चिकित्साल में भर्ती रोगियों के समुचित उपचार तथा उनको चिकित्सालय में मिलने वाली सुविधाओं का संज्ञान लिया। 


इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय, मुख्य परियोजना प्रबंधक (गति शक्ति) श्री कौशलेश सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा आर जे चौधुरी, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा आर आर सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा सुनन्दा चतुर्वेदी, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा कल्पना दूबे, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा निरज, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा एस के बरनवाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा ए के सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) श्री राकेश रंजन, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री रजत प्रिय, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री ए पी सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (कैरेज एण्ड वैगन) श्री सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (EnHM) श्री अलोक केशरवानी, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री प्रीती वर्मा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (I) श्री ऋषि श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (II) श्री सत्यम कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (III) श्री अनुज वर्मा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री समीर पॉल, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डा अभिषेक, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (आपरेशन) श्री अनिल श्रीवास्तव, मंडल कार्मिक अधिकारी श्री विवेक मिश्रा, समेत मंडल चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी सभी शाखाधिकारी एवं मंडल महिला कल्याण संगठन की सदस्यायें उपस्थित थीं।


इस अवसर पर मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती सुजाता पाण्डेय एवं मंडल महिला कल्याण संगठन की कार्यकारिणी की सदस्यायों ने पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन के सौजन्य से मंडल चिकित्सालय में भर्ती सभी मरीजों को ताजे फल, हालिंक्स एवं बिस्कुट का वितरण किया। इसके साथ ही आज गणतंत्र दिवस पर जन्मे तिन नवजात शिशुओं को विशेष शिशु किट भेंट किया गया।

*अशोक कुमार*

जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी।



Comments