बलिया : मनियर पुलिस टीम द्वारा चोरी के सामान के साथ 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार


बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री राजकरन नय्यर के निर्देशन में जनपद में चोरों/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष मनियर  प्रवीण कुमार सिंह, उ0नि0 अरूण कुमार सिंह मय हमराह के द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना मनियर में पंजीकृत मु0अ0सं0 25/2023 धारा 457,380,41,411 भादवि0 के अभियुक्तगण अज्ञात चोरो के नाम का खुलासा जिसमे दो नफर अभियुक्तगण धनन्जय कुमार राम पुत्र छोटेलाल राम निवासी हरिजन बस्ती मनियर थाना मनियर जनपद बलिया को नारायणपुर थाना बांसडीह से तथा धनन्जय कुमार राम के निशानदेही पर पकड़ा गया एवं अभियुक्त दीपक कुमार बिन्द पुत्र स्व0 रमाशंकर बिन्द निवासी ग्राम राजपुर थाना बांसडीह जनपद बलिया को उसकी कबाड़ी की दुकान से चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय भेजा दिया गया। 

इस अभियान में थानाध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार सिंह, उ0नि0 अरूण कुमार सिंह, हे0का0 बलजीत भरद्वाज, का0 अखिलेश यादव, का0 अजय यादव, का0 आदित्य कुमार पाण्डेय, का0 पतिराम चौरसिया के तत्परता के कारण चोरों को पकड़ा जा सका।



Comments