अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेलवे बोर्ड श्री विनय कुमार त्रिपाठी ने कैडर मैनेजमेंट मॉड्यूल सिस्टम ऑफ एच.आर.एम.एस. को किया लांच



हाजीपुर: 28.12.2022। अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेलवे बोर्ड श्री विनय कुमार त्रिपाठी द्वारा आज रेल भवन, नई दिल्ली से क्षेत्रीय रेलों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा रेलकर्मियों के लिए कैडर मैनेजमेंट मॉड्यूल सिस्टम ऑफ एच.आर.एम.एस. लांच किया गया। दक्षिण पूर्व एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सफल होने के पश्चात् एच.आर.एम.एस. का यह मॉड्यूल भारतीय रेल के सभी क्षेत्रीय रेलों में आज से लागू हो गया।

कैडर मैनेजमेंट मॉड्यूल सिस्टम ऑफ एच.आर.एम.एस. के लागू हो जाने से कार्यों के निष्पादन में पारदर्शिता आएगी तथा कार्यक्षमता में सुधार होगा। साथ ही मैन पावर मैनेजमेंट में रेलवे को मदद मिलेगी।  

  (वीरेन्द्र कुमार) 

  मुख्य जनसंपर्क अधिकारी।



Comments