इज्जतनगर मंडल : 23 दिसंबर, 2022 से 6 जनवरी 2023 तक निम्नलिखित गाड़ियों का निरस्तीकरण निम्नवत


बरेली, 22 दिसंबर, 2022ः रेल प्रशासन द्वारा इज्जतनगर मंडल पर काशीपुर-रामनगर स्टेशनों के मध्य रेल पथ का नवीनीकरण कार्य हेतु ब्लाक दिया जायेगा। जिससे गाड़ियों का संचलन सुगमता एवं संरक्षित तरीके से किया जा सकेगा। 23 दिसंबर, 2022 से 6 जनवरी 2023 तक निम्नलिखित गाड़ियों का निरस्तीकरण निम्नवत रहेगाक्ष:-

फलस्वरूप 05365 मुरादाबाद-रामनगर विशेष गाड़ी का संचालन मुरादाबाद से काशीपुर के बीच किया जाएगा जबकि यह गाड़ी काशीपुर-रामनगर के मध्य निरस्त रहेगी। 05368 रामनगर-मुरादाबाद विशेष गाड़ी का संचालन काशीपुर-मुरादाबाद स्टेशनों के बीच किया जाएगा जबकि यह रामनगर-काशीपुर के मध्य निरस्त रहेगी। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए रेल प्रशासन को खेद है।



Comments