लखनऊ: 25 दिसम्बर 2022। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य आज अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जनपद कन्नौज का दौरा किया। उन्होंने जनपद कन्नौज के ग्राम नरूइया के पूर्व प्रधान स्वर्गीय अरुण कुमार शाक्य जी के आवास पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट किया। तत्कालिक सहायता के रूप में प्रदेश सरकार की ओर से रू 10, लाख एवं पार्टी की ओर से रू 5 लाख का चेक प्रदान किया। कहा संबंधित घटना दुर्भाग्यपूर्ण है शीघ्र ही दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही होगी।
उन्होंने अरूण कुमार शाक्य के परिजनों को ढांढस बंधाया और कहा सरकार उनके परिजनों के साथ हैं, उनकी हर सम्भव मदद की जायेगी।
बी एल यादव
सूचना अधिकारी।
0 Comments