हाजीपुर: 09.12.2022। पूर्व मध्य रेल द्वारा वर्ष 2022-23 में अब तक जहां एक ओर माल ढुलाई में कीर्तिमान स्थापित किया गया है, वहीं दूसरी ओर उससे प्राप्त होने वाले राजस्व में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। चालू वित्त वर्ष 2022-23 में अब तक पूर्व मध्य रेल द्वारा कुल 119.81 मिलियन टन माल की ढुलाई की गयी। यह ढुलाई पिछले वित्तीय वर्ष के समान अवधि में की गयी माल ढुलाई 108.23 मिलियन टन की तुलना में 10.69 प्रतिषत अधिक है। माल ढुलाई से 15,011 करोड़ रूपए से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में प्राप्त 12,704 करोड़ रूपए से 2307 करोड़ रूपए अधिक है।
(वीरेन्द्र कुमार)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी।
0 Comments