*एकता विश्वास संघर्ष* *सत्यमेव जयते*
बलिया। आज दिनांक 10.12.2022 को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन भवन बलिया में जनपद कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने पर नई कार्यकारिणी के गठन हेतु निर्वाचन अधिकारी ई0 अवधेश कुमार एवं अरुण कुमार पांडेय (सहयोगी) की उपस्थिति में निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण हुआ, जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारी को 2022-23 हेतु संवैधानिक तरीके से निर्वाचन किया गया।
जिसमें जितेंद्र कुमार अध्यक्ष, बिपिन कुमार सिंह सचिव, प्रदीप कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बृजेश कुमार कनिष्ठ उपाध्यक्ष, आशुतोष पांडेय संगठन सचिव, योगेश यादव वित्त सचिव, प्रवीण कुमार यादव प्रचार सचिव, शैलेंद्र कुमार वर्मा लेखा निरीक्षक, तारकेश्वर यादव मंडल अध्यक्ष, हरिप्रताप प्रजापति मंडल सचिव निर्वाचित हुए।
उक्त चुनाव में बी बी राय, आर के यादव, संतोष चौधरी, सत्यम गौड़, सुरेंद्र गुप्ता, श्याम अवध यादव एवं सभी अन्य अवर अभियंता सम्मिलित रहे।
0 Comments