वाराणसी मंडल : रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने हेतु निरन्तर प्रयासरत


वराणसी, 18 नवम्बर, 2022: रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।

इसी क्रम में 16 नवम्बर, 2022 को गाड़ी संख्या 12565 के रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी को एक नाबालिग लड़की एवं एक लड़का उम्र 14 व 13 वर्ष संदिग्ध हालत में मिले। पूछताछ के उपरान्त लड़की एवं लड़के को चाइल्ड लाइन गोरखपुर को सुपुर्द किया गया। 

16 नवम्बर, 2022 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल बनारस ने गाड़ी संख्या 15004 से महिला यात्री का छूटा एक पर्स बरामद किया। यात्री के उपस्थित होने पर पर्स को उसे सुपुर्द किया गया। गाड़ी संख्या 12669 के रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी द्वारा गाड़ी से यात्री का छूटा एक बैग बरामद कर यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया। रेलवे सुरक्षा बल बस्ती के बल सदस्यों ने गाड़ी संख्या 12556 से यात्री का छूटा एक बैग बरामद किया जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया।

17 नवम्बर, 2022 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल भटनी के बल सदस्यों द्वारा गाड़ी संख्या 15049 से यात्री का छूटा एक बैग बरामद किया गया। जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया। मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल औंड़िहार जं. के बल सदस्यों ने गाड़ी संख्या 15054 से यात्री का छूटा एक बैग बरामद किया। जिसे यात्री के उपस्थित होने सुपुर्द किया गया।

*अशोक कुमार*

जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी। 



Post a Comment

0 Comments