दरभंगा-अजमेर एवं पाटलिपुत्र-अयोध्या कैंट स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार


हाजीपुर: 10.11.2022। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दरभंगा और अजमेर तथा पाटलिपुत्र और अयोध्या कैंट के मध्य परिचालित की जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। दरभंगा-अजमेर स्पेशल ट्रेन का परिचालन अब 29.12.2022 तक एवं पाटलिपुत्र-अयोध्या कैंट स्पेाल का परिचालन अब 10.12.2022 तक किया जायेगा। 

गाड़ी सं. 05537 दरभंगा-अजमेर स्पेशल, जो पहले 30.11.2022 तक परिचालित की जानी थी, उसके 04 फेरे की वृद्धि करते हुए अब 28.12.2022 तक प्रत्येक बुधवार को तथा 05538 अजमेर-दरभंगा स्पेशल, जो पहले 01.12.2022 तक परिचालित की जानी थी, के  04 फेरे में वृद्धि करते हुए अब 29.12.2022 तक प्रत्येक गुरूवार को परिचालित की जायेगी।

इसी तरह, गाड़ी सं. 03219 पाटलिपुत्र-अयोध्या कैंट स्पेशल, जो पहले 11.11.2022 तक परिचालित की जानी थी, उसके 04 फेरे की वृद्धि करते हुए 09.12.2022 तक प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित की जायेगी तथा गाड़ी सं. 03220 अयोध्या कैंट-पाटलिपुत्र स्पेशल, जो पहले 12.11.2022 तक परिचालित की जानी थी, उसके 04 फेरे की वृद्धि करते हुए 10.12.2022 तक प्रत्येक शनिवार को परिचालित की जायेगी। 



(वीरेन्द्र कुमार)

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी। 



Post a Comment

0 Comments