इज्जतनगर मंडल : मंडल रेल प्रबंधक सुश्री रेखा यादव ने संभावित रेल दुघर्टना को टालने के लिए इनको किया सम्मानित


बरेली, 21 नवम्बर 2022ः इज्जतनगर मंडल के इंजीनियरिंग विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेल पथ), हाथरस सिटी के अधीन कार्यरत कीमैन श्री विपिन कुमार तथा सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेल पथ), कन्नौज के अधीन कार्यरत कीमैन श्री शेर सिंह द्वारा संभावित रेल दुघर्टना को टालने के लिए मंडल रेल प्रबंधक सुश्री रेखा यादव ने रुपये दो-दो हजार का नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया ताकि सहरेल कर्मचारी भी इनसे प्रेरणा लेकर पूरी सजगता एवं सतर्कता से अपने कत्र्तव्यों का निर्हवन पूरी निष्ठा से करें। साथ ही उनके मनोबल में वृद्धि हो तथा वे कत्र्तव्य पालन में सदैव उत्साहित रहें।


विदित हो कि श्री विपिन कुमार 12 नवम्बर, 2022 को काजगंज-मथुरा रेल खंड के सिकंद्राराव-रति का नगला रेलवे स्टेशनों के मध्य पेट्रोलिंग कर रहे थे। उन्होंने देखा कि किमी 285/775.9 पर एक रेल वेल्ड टूटा हुआ हैं। श्री विपिन कुमार ने तत्काल रेल पथ संरक्षित कर सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेल पथ), हाथरस सिटी को सूचित किया। जबकि 20 नवम्बर, 2022 को कानपुर अनवरगंज-फर्रुखाबाद रेल खंड के खुदागंज-कमालगंज रेलवे स्टेशनों के मध्य पेट्रोलिंग करते हुए श्री शेर सिंह ने देखा कि किमी 118/16-17 पर रेल वेल्ड टूटा हुआ है श्री शेर सिंह ने तत्काल रेल पथ संरक्षित कर सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेलपथ), कन्नौज को सूचित किया तथा लाल झण्डी दिखाकर ट्रेन को रोका एवं क्लैम्प प्लेट को बाँधकर रेलपथ की अस्थाई मरम्मत कर संरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित किया। फलस्वरूप दोनों स्थानों पर रेल यातायात का सुचारू रूप से संरक्षित संचालन सुनिश्चित किया जा सका।

इस अवसर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) श्री विवेक गुप्ता, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री राजीव अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) श्री अरुण कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (द्वितीय) श्री ए.के. वर्मा सहित सभी शाखा अधिकारी उपस्थित थे।



Comments