पूर्व मध्य रेल : क्षेत्रीय हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन


हाजीपुर & 28.11.2022। पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर में दिनांक 28.11.2022 से 30.11.2022 तक क्षेत्रीय हिंदी प्रतियोगिता के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 28.11.2022 को हिंदी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ। 

इस प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों/मंडलों/कारखानों व अधीनस्थ कार्यालयों के अधिकारियों/कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को अपनी इच्छानुसार प्रतियोगिता में किसी एक विषय पर निबंध लिखना थाथा। हिंदी निबंध प्रतियोगिता हेतु 02 विषय पूर्व में ही सुनिश्चित किए गए थे। 

भाषा, साहित्य, समाज और संस्कृति पर भूमंडलीकरण का प्रभाव। भारतीय रेल–सुनहरे भविष्य की ओर। 

राजभाषा विभाग द्वारा राजभाषा के प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इससे रेलकर्मियों को राजभाषा में कार्य करने के लिए प्रोत्साहन मिलता है एवं रेल कार्यालय में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है। 

इस प्रतियोगिता में कुल 06 पुरस्कार हैं : प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं प्रेरणा के 03 (तीन)। आज के प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों/मंडलों/कारखानों आदि अधीनस्थ कार्यालयों के कर्मचारी/अधिकारी प्रतिभागी के रूप में ‍उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार पाने वाले प्रतिभागियों को महाप्रबंधक महोदय द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। 

(वीरेन्‍द्र कुमार)

मुख्‍य जनसंपर्क अधिकारी। 





Post a Comment

0 Comments