हाजीपुर- 25.11.2022। कोहरे के कारण संरक्षित रेल परिचालन को सुनिश्चित करने के दृष्टिकोण से दिनांक 01.12.2022 से 28.02.2023 तक कुछ ट्रेनों का परिचालन रद्द तथा कुछ ट्रेनों के परिचालन के दिनों में कमी कर चलाये जाने की सूचना पूर्व में प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से (दिनांक 14.11.22, 18.11.22, 21.11.2022 एवं 24.11.2022 को) दी गयी थी।
इसी क्रम में कुछ और ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है जिसका विवरण निम्नवत् है -
🔸पूर्णतः रद्द ट्रेनें (Trains fully cancelled) :-
1. गाड़ी सं. 15279 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस पुरबिया एक्सप्रेस - 01.12.2022 से 26.02.2023 तक
2. गाड़ी सं. 15280 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा पुरबिया एक्सप्रेस - 02.12.2022 से 27.02.2023 तक
🔸परिचालन के दिनों में कमी कर के चलायी जाने वाली ट्रेनें (Reduction in Frequency of trains) :-
दिनांक 01.12.2022 से 28.02.2023 तक प्रारंभिक स्टेशन (Orignating station) से खुलने वाली ट्रेनों का परिचालन सप्ताह के निम्नलिखित दिनों को रद्द रहेगा:
1. गाड़ी सं. 12397 गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस - प्रत्येक सोमवार को रद्द
0 Comments