हाजीपुर: 07.11.2022। रेल प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 18625/18626 पूर्णिया कोर्ट-हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस एवं 13303/13304 धनबाद-रांची-धनबाद एक्सप्रेस का 06 नवम्बर, 2022 से अगले 06 माह हेतु प्रायोगिक आधार पर झालिदा स्टेशन पर 02 मिनट का ठहराव प्रदान किया जा रहा है।
06 नवम्बर, 2022 से गाड़ी सं. 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस 18.51 बजे झालिदा स्टेशन पहुँचकर 18.53 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह दिनांक 06 नवम्बर, 2022 से गाड़ी सं. 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस 07.54 बजे झालिदा स्टेशन पहुँचकर 07.56 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
इसी तरह 06 नवम्बर, 2022 से गाड़ी सं. 13303 धनबाद-रांची एक्सप्रेस 07.58 बजे झालिदा स्टेशन पहुँचकर 08.00 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह दिनांक 06 नवम्बर, 2022 से गाड़ी सं. 13304 रांची-धनबाद एक्सप्रेस 20.40 बजे झालिदा स्टेशन पहुँचकर 20.42 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
(वीरेन्द्र कुमार)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी।
0 Comments