महाप्रबन्धक श्री अशोक कुमार मिश्र ने पूर्वोत्तर रेलवे जनसम्पर्क द्वारा प्रकाशित त्रैमासिक समाचार पत्रिका ’ईशान’ के नये संस्करण का किया विमोचन


गोरखपुर, 26 अक्टूबर, 2022। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक श्री अशोक कुमार मिश्र ने 26 अक्टूबर, 2022 को महाप्रबन्धक कक्ष में पूर्वोत्तर रेलवे जनसम्पर्क द्वारा प्रकाशित त्रैमासिक समाचार पत्रिका ’ईशान’ के नये संस्करण का विमोचन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ उप महाप्रबन्धक श्री डी.के.सिंह, महाप्रबन्धक के सचिव श्री डी.के. खरे, मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी एवं समाचार पत्रिका के प्रधान सम्पादक श्री पंकज कुमार सिंह एवं उप महाप्रबन्धक/सामान्य श्री के.सी.सिंह उपस्थित थे।


इस अवसर पर महाप्रबन्धक श्री मिश्र ने कहा कि त्रैमासिक समाचार पत्रिका ’ईशान’ का नया संस्करण जो कि एक नयेएवं आकर्षक स्वरूप में प्रकाषित किया गया है। इसके लिये मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री पंकज कुमार सिंह एवं उनकी टीम को बधाई दी और कहा कि पत्रिका में काफी पठनीय सामग्री है जो रेल कर्मचारियों के लिये काफी उपयोगी है। श्री मिश्र ने कहा कि पत्रिका में मुख्यालय एवं मंडल स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर के एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों एवं गतिविधियों को समाहित किया गया है।

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि खेल-कूद कालम में अखिल भारतीय रेलवे क्रिकेट पुरूष चैम्पियनशिप एवं अखिल भारतीय रेलवे महिला एवं पुरूष हैण्डबाल प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन, 48वीं उत्तर प्रदेश सीनियर स्टेट सुपरलीग कबड्डी चैम्पियनशिप में स्वर्णिम उपलब्धियों तथा उदीयमान पहलवान गौरव बालियान का किर्गिस्तान में आयोजित अण्डर 23 एशियन कुश्ती चैम्पियनशिप में उपलब्धियों को सम्मिलित किया गया है। श्री सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा सेवित पर्यटन स्थलों को भी जोड़ा गया है तथा रेल में रूचि रखने वाले पाठकों के लिये रेल क्विज भी जोड़ा गया है। पूर्वोत्तर रेलवे पर तैनात होेने वाले नवागत वरिष्ठ अधिकारियों का फोटो परिचय भी दिया गया है।

(पंकज कुमार सिंह)

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

सम्पादक/ब्यूरो प्रमुख, गोरखपुर।




                                                          

                                                       



Comments